नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली में तीन नगर निगमों का एकीकरण करने संबंधी विधेयक को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक संसद के चालू बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि एकीकृत नगर निगम पूरी तरह से सम्पन्न निकाय होगा और इसमें वित्तीय संसाधनों का सम विभाजन होगा जिससे तीन नगर निगमों के कामकाज को लेकर व्यय एवं खर्च की देनदारियां कम होंगी तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नगर निकाय की सेवाएं बेहतर होंगी।
इसके तहत 1957 के मूल अधिनियम में भी कुछ और संशोधनों को मंजूरी दी गई है ताकि वृहद पारर्दिशता, बेहतर प्रशासन और दिल्ली के लोगों के लिये प्रभावी सेवाओं को लेकर ठोस आपूर्ति ढांचा सुनिश्चित किया जा सके। इस संशोधन के माध्यम से वर्तमान तीन नगर निगमों को एक एकीकृत नगर निगम में समाहित किया जायेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में पूर्ववर्ती दिल्ली नगर निगम को तीन भागों ...दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विभाजित किया गया था।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध