Monday, Jun 05, 2023
-->
up 10 crore rupees in bank account of illiterate girl in ballia police investigation starts rkdsnt

यूपी : बलिया में अनपढ़ लड़की के बैंक खाते में आए 10 करोड़ रुपये, पुलिस जांच शुरू

  • Updated on 9/23/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  यूपी के बलिया जिले (Ballia) में बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली एक निरक्षर किशोरी के बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये जमा होने से सनसनी फैल गई। किशोरी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली, नियुक्ति की प्रक्रिया जारी: जितेंद्र सिंह

बांसडीह इलाके के रूकूनपुरा गांव की सूबेदार साहनी की पुत्री सरोज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) की बांसडीह शाखा में खाता हैं। वह कल खाते में लेनदेन करने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में जमा धनराशि नौ करोड़ 99 लाख 4736 रूपये है। 

लक्ष्मी विलास पैलेस मामला: बैजल समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक

इस जानकारी के बाद किशोरी के होश उड़ गये। सरोज बांसडीह कोतवाली पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। सरोज ने शिकायती पत्र में कहा है कि इलाहाबाद बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला है। दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के पाकरा गांव के नीलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड और फोटो देने को कहा जो उसने उसे दिये गये पते पर भेजे थे। उसे नहीं मालूम कि वह धन कहां से आया है। 

अभिनेत्री पूनम पांडेय ने पति के खिलाफ दर्ज कराई मारपीट की शिकायत, गिरफ्तार

सरोज ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि नीलेश के जिस मोबाइल नम्बर से उसकी बातचीत होती थी वह अब स्वीच ऑफ बता रहा है। इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा के प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने बताया कि सरोज के खाते में दस-बीस हजार करके कई बार राशि जमा हुई और निकले हैं। बांसडीह कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कृषि विधेयकों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

सुशांत मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, रिया के नाम का भी जिक्र

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.