Friday, Mar 31, 2023
-->
up-adopted-delhi-home-isolation-aap-mp-sanjay-singh-kmbsnt

कोरोना से जंग में यूपी ने अपनाया दिल्ली का होम आइसोलेशन मॉडल- AAP का दावा

  • Updated on 7/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल को अपना लिया है। उत्तर प्रदेश में भी हल्के, बिना लक्षणों वाले में कोरोना मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही है और दिल्ली मॉडल को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की आबादी करीब 24 करोड़ है और रोजाना 40 से 50 हजार जांच होती है, जिसे 2 लाख प्रतिदिन तक बढ़ाने की जरूरत है।

पहली बारिश से ही वेनिस बनी दिल्ली! BJP ने कहा- नुकसान का मुआवजा दे केजरीवाल सरकार

दिल्ली में 1.03 लाख मरीज ठीक हुए
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 1.03 लाख मरीज ठीक हुए हैं और इसमें होम आइसोलेशन में 80% लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 82 प्रतिशत हो गया है वहीं मृत्यु दर घटकर 9% हो गई है। सिंह ने कहा कि मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़े संकट कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है। लाखों लोग मर चुके हैं। अमेरिका. रूस. फ्रांस जैसे दुनिया के शक्तिशाली देशों की कमर टूट चुकी है।   

एक लाख रुपये आय वालों को भी शादी के लिए सहायता देगी केजरीवाल सरकार 

'देश-दुनिया में केजरीवाल सरकार के मॉडल की चर्चा'
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, कर्मचारियों सहित सभी ने जो मेहनत की उसका नतीजा है कि आज दुनिया में केजरीवाल सरकार के मॉडल की चर्चा हो रही है। शुरुआत में इसी मॉडल की आलोचना की गई लेकिन होम आइसोलेशन में चिकित्सा परामर्श से लोग कोरोना को मात दे सकते हैं यह स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि  हमने योगी आदित्यनाथ से अपील की है की जांच को बढ़ाया जाए और होम आइसोलेशन की प्रक्रिया को अपनाया जाए। जिसे देर में ही सही लेकिन अब उन्होंने मान लिया है। 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.