Saturday, Sep 23, 2023
-->
up assembly elections: apna dal sonelal one mla of left party amid bjp support rkdsnt

यूपी में BJP के सहयोगी अपना दल- सोनेलाल में भी खलबली, विधायक ने छोड़ी पार्टी

  • Updated on 1/13/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों के बाद अब उसके सहयोगी‘अपना दल- सोनेलाल’ के भी एक विधायक ने बृहस्पतिवार को पार्टी छोड़ दी। सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से अपना दल-सोनेलाल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

सपा-रालोद गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कैराना सीट से नाहिद हसन 

सिंह ने बताया कि आज शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी छोडऩे का फैसला किया। सिंह के शोहरतगढ़ सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लडऩे की संभावना है। 

अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘धर्म संसद’ पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग से अपील

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी तथा पार्टी के पांच अन्य विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। अपना दल-सोनेलाल ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था। उसने 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी। 

भगवंत मान की अपील पर केजरीवाल बोले- जनता चुने CM पद के लिए AAP का चेहरा

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.