Monday, Mar 27, 2023
-->
up congress attack bjp yogi modi government on inflation social media rkdsnt

'महंगाई डायन' को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

  • Updated on 10/26/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने यूपी की योगी नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार पर हमला बोला है। यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से योगी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, मंहगाई से आम जन त्रस्त है। प्रदेश की सरकार मस्त है।' इसके साथ ही कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। 

AAP ने भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों के लिए मोदी सरकार से मांगा उसका ग्रांट

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने रावण की जगह पीएम मोदी के जलाए पुतले

इस वीडियो में किसानों की त्रासदी का जिक्र करते हुए बॉलीवुड सॉन्ग का सहारा लिया गया है। रघुबीर यादव पर फिल्माए सॉन्ग महंगाई डायन खाय जात है, के जरिए केंद्र और यूपी सरकार पर तंज किया गया है। साथ ही पीएम मोदी के वीडियो को भी इसमें शामिल किया गया है। 

उद्धव का BJP से सवाल- बिहार के लिए टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आए हैं?

इसके साथ ही इस वीडियो क्लिप में सब्जियों के दामों की लिस्ट भी जारी की गई है। नया आलू 50-60 रुपये प्रति किलो। इसी तरह प्याल 90, शिमला मिर्च 100 रुपये, टमाटर 50 से 60 रुपये, गोभी 50 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। 

उप्र की जनता में भय व्याप्त है : प्रियंका 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार के लोग कोरी भाषणबाजी करते हैं, लेकिन जनता के बीच भय व्याप्त है। उन्होंने बागपत में एक लोहा व्यापारी के अपहरण की घटना का उल्लेख करते हुए यह आरोप भी लगाया कि इस सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं। 

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास भी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। उप्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।’’

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

comments

.
.
.
.
.