नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को अपना ‘आदर्श’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि जाट समुदाय भाजपा से नाराज रह ही नहीं सकता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय के बीच पहुंचने के एक दिन बाद राजनाथ ने मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में यह बयान दिया। इस क्षेत्र में जाट समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं।
पंजाब: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को टिकट
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah holds door-to-door campaign in Dadri, Gautam Buddha Nagar in support of BJP candidate for Uttar Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/pWyzCBP9PW — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 27, 2022
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah holds door-to-door campaign in Dadri, Gautam Buddha Nagar in support of BJP candidate for Uttar Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/pWyzCBP9PW
शाह की मुलाकात को जाट समुदाय के लोगों को भाजपा के पक्ष में आकर्षित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। जाट समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार के ‘विवादित’ कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही पूर्व प्रधानमंत्री (चौ. चरण सिंह) उनके ‘आदर्श’ थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उनकी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि को ‘किसान दिवस’ घोषित किया था। उन्होंने आगे कहा कि जाट समुदाय भाजपा से नाराज नहीं रह सकता।
गोरखपुर की जनता CM को हराने का दोहराएगी इतिहास : चंद्रशेखर आजाद
न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!! — Jayant Singh (@jayantrld) January 26, 2022
न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!
उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी जातिगत राजनीति में भरोसा नहीं करती। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम केवल न्याय-आधारित राजनीति में भरोसा करते हैं।’’भाजपा छोड़कर हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में राजनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी इसकी परवाह नहीं करती।
एयर इंडिया को लेकर उत्साहित टाटा संस के अध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात
उन्होंने यह भी दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपने सम्बोधन से पहले उन्होंने इस क्षेत्र के सिंकरी कला गांव में महामाया मंदिर में पूजा की। वह उस पेड़ के पास भी गये जहां ऐसा माना जाता है कि ब्रिटिश काल में लोगों को उससे लटकाकर फांसी दी गयी थी।
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के CMD पार्थसारथी, CFO कृष्णा हरि को ED ने किया गिरफ्तार
गृहमंत्री ने LOC के निकट माता शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया
Ind vs Aus 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, स्कोर 50 रन के पार
OTT पर छाई शाहरुख की 'पठान', Deleted सीन्स को देख खुशी के झूम उठे...
एक बार फिर Kangana ने दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना, जेल जाने की दी...
दिल्ली के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए पेश किया 78,800 करोड़ का बजट
दिल्ली बजट: केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के कामों को दोगुनी गति से...
नव संवत्सर 2080: आकाशीय मंत्रिमंडल में कमाल दिखाएगा दो मित्रों का मेल
PM मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की बधाई...
दिल्ली में PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगे, करीब सौ प्राथमिकी दर्ज
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...