नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिए 91 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची में पार्टी के राज्य सरकार के मंत्रियों राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, रमापति शास्त्री, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जय प्रताप सिंह, उपेंद्र तिवारी, नंदकुमार गुप्ता नंदी, सूर्य प्रताप शाही समेत 13 मंत्रियों को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया है।
प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में राहुल गांधी ने पूछा - कौन कहता है ये अच्छे दिन हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (1/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cBWY6HQW3x — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (1/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cBWY6HQW3x
भाजपा ने 91 उम्मीदवारों की इस सूची में लगभग 20 विधायकों का टिकट काटा है। इस बार बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट से मुकुट बिहारी वर्मा की जगह उनके पुत्र गौरव वर्मा पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र में विधायक शोभा देवी की जगह इस बार पार्टी ने उनके बेटे डॉक्टर अमित सिंह चौहान को मौका दिया है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर वेदप्रकाश गुप्ता पर भरोसा जताया है जो 2017 में भाजपा के टिकट पर इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड टोपी के बाद NCC रैली में पहनी सिख पगड़ी
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक, मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से, रमापति शास्त्री गोंडा जिले की मनकापुर (अनुसूचित जाति), जयप्रताप सिद्धार्थनगर की बांसी, सतीश द्विवेदी-इटवा, उपेंद्र तिवारी बलिया जिले के फेफना, नंदी इलाहाबाद दक्षिण, शाही पथरदेवा, सुरेश पासी जगदीशपुर (अजा), पल्टू राम बलरामपुर (अजा), जयप्रकाश निषाद देवरिया के रुद्रपुर और गिरीश चंद्र यादव-जौनपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
SEBI ने नियमों में बदलाव किया, ‘तत्काल संदेश सेवा’ से भेजेगा नोटिस, समन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (2/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cs5Uv6xpZp — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (2/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cs5Uv6xpZp
पिछली बार संतकबीरनगर के धनघटा से चुनाव जीतने वाले राज्य मंत्री श्रीराम चौहान को इस बार गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को अंबेडकरनगर जिले की जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है।
भारती एयटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल, हिस्सेदारी भी खरीदेगी
इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपना दल-एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
सरकार ने TATA को हस्तांतरण से पहले Air India के करोड़ों का कर्ज, देनदारियां भी चुकाईं
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...