नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया। दोनों नेताओं ने ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी करने के साथ ही यह भी कहा कि इसे राज्य के युवाओं से बातचीत करके तैयार किया है।
कांग्रेस ने इस मौके पर ‘मेरा जॉब मुझे मिलेगा...’ नामक गीत भी जारी किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘यह घोषणापत्र सिर्फ कांग्रेस की आवाज नहीं है। इसे बनाने के लिए उप्र के युवाओं से बात की है। उनके विचार इसमें डाले गए हैं।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक दृष्टिकोण की जरूरत है और यह दृष्टिकोण उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम नफरत नहीं फैलाते हैं। हम लोगों को जोडऩे का काम करते हैं। हम युवाओं के जोश और शक्ति के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भर्ती विधान को बनाने के लिए युवाओं से बात की गई। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। युवा योग्य हैं, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिलती। बड़ी बड़ी घोषणएं होती हैं, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि रोजगार कैसे दिए जाएंगे।’
उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा, आरक्षण संबंधी ‘घोटाले’ को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...