Tuesday, Oct 03, 2023
-->
up legislative council elections bjp candidates first list arvind sharma gets chance rkdsnt

उप्र विधान परिषद चुनाव: BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अरविंद शर्मा को मिला मौका

  • Updated on 1/15/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से शुक्रवार को जारी की गई उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) का नाम भी शामिल है। विधान परिषद की 12 सीटों के लिए मतदान 28 फरवरी को होना है। 

राहुल गांधी बोले, मोदी-माया टूट गयी, मोदी सरकार का अहंकार भी टूटेगा लेकिन...

गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनि सेवा (IAS) अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

किसान संगठनों ने मान के फैसले का किया स्वागत, लेकिन कहा- कमेटी को नहीं करेंगे स्वीकार

शर्मा ने विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा शुक्रवार को उन्हें उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद कहा, ‘’भाजपा ने मुझे विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (उत्तर प्रदेश के) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।‘‘  

BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बैंकों के NPA को लेकर अदानी पर किया कटाक्ष 

भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के भी नाम शामिल है। पहली सूची में शामिल कुल चार उम्मीदवारों में सिर्फ शर्मा ही नये चेहरे हैं। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में शर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से हटे भूपिन्दर मान, योगेंद्र यादव बोले- पहला विकेट गिरा!

 

 

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.