नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुंबई की एक सोसाइटी में एक सांप को बेचैनी के साथ घूमते हुए देखा गया। जिसके बाद उसे बचाने के लिए सांप बचाने वाली एक संस्था ने उसकी मदद की। यह अजीबोगरीब घटना अनजाने में नहीं हुई बल्कि किसी व्यक्ति ने ही इसे अंजाम दिया था।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जनवरी को मुंबई के कांदिवली इलाके में एक सोसाइटी के पास सांप को तड़पते हुए देखा गया था जिसके बाद एक महिला ने उसे बचाने के लिए सांप को बचाने वाली संस्था को फोन कर उसे घटनास्थल पर बुलाया।
अर्जेंटीना में वैध हुआ गर्भपात कराना, पोप की कड़ी आपत्ति के बाद भी सीनेट ने दी मंजूरी
सांप के मुंह पर लगाया कंडोम लोगों ने देखा कि सांप अपना मुंह बंधा होने से काफी परेशान था, वो मुंह में प्लास्टिक की थैली लगे होने की वजह से अड़चन महसूस कर रहा था और वह बेचैन था। मौके पर पहुंची टीम ने जब सांप को पकड़ कर जांचा तो उन्हें समझ आ गया कि उसके मुंह पर लगी वो प्लास्टिक की थैली नहीं बल्कि वो इस्तेमाल किया हुआ कंडोम था।
हैरान करने वाली बात यह थी कि उस जहरीले सांप को पकड़ कर कंडोम उसके मुंह पर पहनाया गया था यानी यह माना गया है कि वो व्यक्ति जरूर कोई जानकार ही रहा होगा। वहीँ, जानकारी देने वाली महिला का कहना है कि सांप कंडोम की वजह से सांस नहीं ले पा रहा था। सांप की मदद करने के बाद उसे संरक्षण टीम ने मुंबई के बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ले रखा गया है।
कोलंबिया के रेस्टोरेंट ने बनाया 24 कैरेट गोल्ड बर्गर, देखने वालों की लगी भीड़, जानें क्या है कीमत
दर्ज किया गया मामला साथ ही सांप की जांच कर नेशनल पार्क में पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इससे सांप को तकलीफ हुई लेकिन अब उसकी स्थिति ठीक है। वहीँ, अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
उधर संजय गांधी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेश पेट्रे ने सांप का हाल बताते हुए कहा कि, ''सांप को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है हमने उसको देखा तो हमें उसमें कुछ तकलीफ के लक्षण दिखाई दे रहे थे लेकिन गनीमत रही कि उसे कोई बाहरी चोट नहीं लगी थी। हमने उसकी ठीक हालत को देखते हुए उसे वापस जंगल में छोड़ दिया। इसके साथ ही इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अन्य खबरें यहां पढ़े:
किसान ट्रैक्टर परेडः सियासी दल बोले-हिंसा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
किसान ट्र्र्रैक्टर परेड में हिंसा: कई जगह इंटरनेट सर्विस बंद, अमित...
हिंसा से आहत संयुक्त किसान मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से किसान ट्रैक्टर...
दिल्ली दंगों में चर्चा में रहे कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और राकेश...
किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा : सोशल मीडिया में दीप सिद्धू को लेकर...
आचार्य प्रमोद का तंज- लाल किले का इतना “अपमान” तो किसी “कमजोर” PM के...
किसान ट्रैक्टर परेड : लालकिले में होता नुकसान, उससे पहले सजग हुई ASI
किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे...
उग्र प्रदर्शन पर 'सयुंक्त किसान मोर्चा' ने दी सफाई- घटनाओं में...
किसान आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में आज...