Thursday, Sep 28, 2023
-->
uttar-pradesh-325-arrested-over-violence-on-prophet-remark-row

उपद्रवियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, 'बुलडोजर कार्रवाई' के बीच 325 गिरफ्तार

  • Updated on 6/13/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में रविवार को 9 और आरोपियों को गिरप्तार किया गया। बीते दो दिन में अब तक 325 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार ने कहा कि हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए अब तक प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 80, हाथरस से 51, अंबेडकर नगर से 41 और मुरादाबाद से 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया फिरोजाबाद में 16, अलीगढ़ में छह और जालौन में चार लोगों को पकड़ा गया है।

इन गिरफ्तारियों से इतर पूरे प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद कथित रूप से हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की एक टीम ने पुलिस के साथ शहर के जेके आशियाना क्षेत्र में 56 वर्षीय जावेद मोहम्मद के एक 'अवैध रूप से निर्मित' दो मंजिला घर को तोड़ दिया।

इससे पहले कानपुर और सहारनपुर भी हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों में बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट रूप से दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में चेतावनी दी कि ऐसे लोगों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। ध्यान रखें कि किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए, लेकिन सुनिश्चित करें कि एक भी दोषी बच न पाए।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.