Tuesday, Mar 21, 2023
-->
uttar-pradesh-bjp-yogi-govt-getting-maximum-notice-from-women-commission-akhilesh-yadav

यूपी की BJP सरकार को मिल रहा महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस : अखिलेश  

  • Updated on 5/5/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा)के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में कथित तौर पर महिला उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिल रहा है। ललितपुर जिले में पुलिस से पीड़ित किशोरी के परिजनों से मिलने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव ने कहा कि‘‘आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे खराब स्थिति में है, यहां तक कि महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिल रहा है।‘‘

कांग्रेस ने LIC के IPO से ठीक पहले मोदी सरकार पर दागे सवाल 

     उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कल वह ललितपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले थे और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है, ललितपुर की घटना र्शिमंदगी की पराकाष्ठा है, जिस पुलिस पर भरोसा होना चाहिए वही रक्षक से भक्षक बन गई है।  उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग पहुंच गए तो आरोपी पकड़े भी गए। यादव ने मुख्यमंत्री से पीड़िता के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की भी मांग की है।   

केजरीवाल सरकार ने निर्माण क्षेत्र के कामगारों के लिए मुफ्त बस यात्रा का किया ऐलान

 

अब थाने पर बुलडोजर कब चलेगा?

ललितपुर जिले के पाली थाना में दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया,‘‘पुलिस निरंकुश हो गई है, हो भी क्यों नहीं, जब पुलिस का उपयोग अपने निजी स्वार्थों एवं चुनाव में जबरिया अपने पक्ष में विजय दिलाने के लिए करेंगे, तो पुलिस को मनमानी करने से कैसे रोक पाएंगे और इसी का दुष्परिणाम है कि आज पुलिस निरंकुश हो गई है। ललितपुर में थाने के अंदर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने लगी है।‘‘     

वैश्विक संकट से आगे भी बना रह सकता है महंगाई का दबाव : रिजर्व बैंक

उन्होंने सवाल उठाया,‘‘अब इस थाने पर बुलडोजर कब चलेगा।’’  सपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट करने के बाद भाजपा वाले लाउडस्पीकर पर बोल रहे हैं, यह किस को धोखा दे रहे हैं, जनता से मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाने के नाम पर वोट मांगे थे अब मंदिरों के भी (लाउडस्पीकर) हटाकर वाहवाही लूट रहे हैं।     

अखिलेश बोले- सिर्फ डेटा से पेट नहीं भरता, डीजल-पेट्रोल, दाल-चावल सस्ता होना चाहिए

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा ने यह ‘सेकुलर फैब्रिक’ कब से पहन लिया है। साथ ही यादव ने जवाब देते हुए कहा ‘‘सिर्फ इसलिए कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर की बात न पूछे। यादव ने सवाल उठाया कि यह सरकार बात-बात पर ‘र्टिमनेट’ करने की बात करती थी लेकिन इस घटना को लेकर आरोपियों की बर्खास्तगी कब होगी।    

कांग्रेस ने LIC के IPO से ठीक पहले मोदी सरकार पर दागे सवाल 

  गौरतलब है कि ललितपुर जिले के पाली थाना पुलिस की पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि 22 अप्रैल को चार लोग उसकी बेटी को भोपाल ले गए थे जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे पाली थाने के बाहर छोड़कर भाग गए। पीड़िता की मां के मुताबिक उस दिन पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने लड़की को उसकी मौसी को सौंप दिया लेकिन 27 अप्रैल बयान दर्ज करने के बहाने किशोरी को थाने बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।   

OROP देने से इनकार के बाद, मोदी सरकार ‘आल रैंक, नो पेंशन’ नीति अपना रही है: कांग्रेस 

  सपा प्रमुख ने तंज किया कि भाजपा 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कह रही थी लेकिन किसानों को कितना लाभ हो रहा है, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश गेहूं निजी कंपनियों ने खरीद लिया है और अब जनता महंगा आटा खरीदने के लिए लिए तैयार हो जाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि एक ओर वह बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाकर राफेल जैसे लड़ाकू विमान आदि बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं कि केंद्र की सरकार विदेश में जाकर फ्रांस और अमेरिका से विमान व हथियार खरीदने की चर्चा कर रही है।      उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री बताएं कि पांच लाख करोड़ के एएमयू का क्या हुआ? लड़ाकू विमान या तोप कहां बन रही है?’’ 

comments

.
.
.
.
.