Sunday, May 28, 2023
-->
uttar pradesh cm yogi deepotsav ayodhya diwali

अयोध्या दीपोत्सव: 5.5 लाख दीयों से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

  • Updated on 10/26/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंच गए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी दीवाली (Diwali) पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजान किया जा रहा है। वहीं आज शाम अयोध्या में दिवाली के मौके पर 5.50 लाख दीए जलाए जाएंगे। यह दीए अयोध्या (Ayodhya) के राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे।

बता दें कि इस बार भी जितने दीए जलाए जा रहे हैं उसके हिसाब से एक बार फिर दीपोत्सव पर एक कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। 

इस सस्ती चीज से धनतेरस पर बदलें अपनी किस्मत
 

लेजर शो का भी होगा आयोजन 
इसके अलावा घाट पर रामचरितमानस का लेजर शो,13 देशों की रामलीला, सतरंगी लाईट्स भी लगाई जाएंगी। बता दें कि इस बार सरकार ने राम की पैड़ी को नए तरीके से तैयार किया है। सरयू में साफ पानी लाया जा रहा है। इस भव्य नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आ रहे हैं।

धनतेरस के दिन महासंयोग का इस तरह करें इस्तेमाल, होगी मां लक्ष्मी प्रसन्न

राम सीता आएंगे पुष्पक विमान से
अयोध्या में कई देशों की राम मंडलियां शामिल होने जा रही है जो राम लीला का मंचन करेंगी। साथ ही साथ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से आएंगे। जहां योगी आदित्यनाथ उनका राजतिलक करके उनका स्वागत करेंगे। रामलीला के पूरे रास्ते में रामायण और रामलीला की पेंटिंग को चित्रों के माध्यम से सजाया जाएगा। 

बेसन के इस मजेदार रेसिपी से करें मेहमान का स्वागत, होगी दिवाली स्पेशल

कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सरकार को पता है कि इस भव्य समारोह को देखने के लिए लोग बहुत ज्यादा संख्या में आने वाले हैं। जिसके कारण सरकार ने सुरक्षा पर काफी ध्यान दिया है। सरकार ने लोगों को किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए लावारिस चीजों के बारे में जानकारी और उनसे सतर्क रहने के पोस्टर लगाए हुए हैं। पुलिस ने पूरे शहर में सतर्कता बरतते हुए अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई है। बता दें कि इसके अलावा राम मंदिर पर आने वाले फैसले को देखते हुए कोर्ट ने पहले ही शहर में धारा 370 लगा रखी है।         

comments

.
.
.
.
.