Thursday, Mar 30, 2023
-->
uttarakhand cm pushkar singh dhami won champawat by-election kmbnst

चंपावत उपचुनाव में 54000 से अधिक वोटों से जीते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • Updated on 6/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में 54,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों से मात दी है। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी था। पूर्ण चुनाव में इस सीट से जीतने वाले भाजपा के कैलाश चंद्र गहटोरी ने इस्तीफा दिया था ताकि मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा सीट जीतने का दूसरा मौका मिल सके।

धामी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने उत्तराखंड में अपने फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी और सीएम योगी ने टनकपुर में एक विशाल रोड शो किया था।

सीएम धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री धामी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन भाजपा हाईकमान ने धामी पर भरोसा जताते हुए उनको एक बार फिर से उत्तराखंड की कमान सौंप दी। वह वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इस नाते उनको 6 महीने के अंदर विधायक बनना जरूरी था।

माना जाता है कि चंपावत विधानसभा सीट से जो भी विधायक बनता है, उत्तराखंड में सरकार भी उसी की बनती है। इसके अलावा चंपावत विधानसभा सीट का ज्यादातर हिस्सा पर्वतीय क्षेत्र का है। महज 15 प्रतिशत ही मैदानी क्षेत्र चंपावत विधानसभा में आता है। इस सीट पर भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी हिमेश खर्कवाल को 2022 के चुनावों में 6000 वोटों से हराया था। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.