नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी (आप) टिहरी बांध के कारण विस्थापित हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि बांध से राजस्व हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश को जाने वाले 1100 करोड़ रुपये उत्तराखंड को मिलें। पिछले वर्षों में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा को सत्ता की बागडोर सौंपने वाली जनता से सिसोदिया ने इस बार ‘आप’ के लिए एक मौका मांगते हुए कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल के पास ही उनकी समस्याओं का हल है।
धर्म संसद में नफरती भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, पुलिस को जारी किया नोटिस
अरविंद केजरीवाल के स्कूल-अस्पताल मॉडल को हर घर तक पोहचाने के लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के टिहरी में @AAPUttarakhand के Door to Door अभियान की शुरुआत की। लोगों का प्रतिसाद देख लगता है अब उत्तराखंड भी अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए वोट करने के लिए मन बना चुका है। pic.twitter.com/tCqDEMDEVN — Manish Sisodia (@msisodia) January 12, 2022
अरविंद केजरीवाल के स्कूल-अस्पताल मॉडल को हर घर तक पोहचाने के लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के टिहरी में @AAPUttarakhand के Door to Door अभियान की शुरुआत की। लोगों का प्रतिसाद देख लगता है अब उत्तराखंड भी अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए वोट करने के लिए मन बना चुका है। pic.twitter.com/tCqDEMDEVN
‘दीमक की तरह’ गुपचुप तरीके से पूरी व्यवस्था बिगाड़ रहा है RSS : दिग्विजय सिंह
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याएं आज तक बनी हुई हैं। अगर हम सत्ता में आए तो उन्हें हल करेंगे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि टिहरी बांध से राजस्व हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश को मिलने वाले 1100 करोड़ रुपये उत्तराखंड को मिलें। प्रदेश में सभी घरों को 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क देना पर्याप्त होगा।’’
CM के पिता ने EVM के बदले मतपत्र से चुनाव नहीं होने पर मांगी ‘इच्छामृत्यु’ की इजाजत
सिसोदिया ने सवाल उठाया कि टिहरी बांध के उत्पादन से होने वाले राजस्व का हिस्सा उत्तराखंड के बजाय उत्तर प्रदेश को क्यों जा रहा है जबकि वर्षों पहले वह उससे पृथक होकर अलग राज्य बन चुका है। इससे पहले, उन्होंने टिहरी से आप प्रत्याशी त्रिलोक सिंह नेगी के समर्थन में बौराडी क्षेत्र में घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांगे और कहा कि अगर पार्टी को सत्ता मिली तो वह उत्तराखंड में भी विकास का दिल्ली मॉडल लाएगी।
मौर्य के बाद यूपी के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया भाजपा को झटका
आप नेता बाद में कुत्था गांव गए जहां उन्होंने मंडुए की रोटी और सरसों के साग का लुत्फ उठाया। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर पार्टी स्थानीय व्यंजनों को भी बढ़ावा देगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
दिल्ली में एक दशक बाद एकीकृत MCD अस्तित्व में आई, चुनाव की अटकलें शुरू
‘AAP’ के अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस से माफी की मांग की, कानूनी...
के. चंद्रशेखर राव ने कहा- किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकार
84 के दंगा पीड़ितों संबंधी नीति में भर्ती में वरीयता की परिकल्पना है,...
भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: शाह
सुप्रीम कोर्ट ने घोटाला मामलों में FIRs को एक जगह करने का दिया आदेश
दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की योजना से ‘पीछे हटे’ BJP शासित हिमाचल,...
मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ‘अवैध प्रवेश’ का आरोप डोमिनिका ने लिया...
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा, ‘‘भ्रम‘’पैदा करने का...
सरेआम युवक पिटाई के बाद सुआ घोंपकर कर दी हत्या