Sunday, Jun 04, 2023
-->
uttarakhand exit poll: needle turned on bjp congress aap account be opened rkdsnt

एग्जिट पोल: उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस पर घूम रही सूई, AAP का खुलेगा खाता

  • Updated on 3/7/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल में विधान सभा चुनाव में जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जतायी गई है, जबकि मणिपुर में भाजपा को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

Punjab Exit Polls में AAP ने मारी बाजी, कांग्रेस और अकाली-अमरिंदर को लगा झटका

कई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि उत्तराखंड में मिलीजुली स्थिति बताई जा रही है।

Exit Poll : गोवा में TMC, AAP ने भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ा

सीएनएन न्यूज 18, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 211-277 सीटें मिलने और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 119 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें से ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की जीत का अनुमान लगाया है।

NSE अज्ञात बाबा मामले में पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को CBI हिरासत में भेजा

इंडिया टुडे के ‘एक्जिट पोल’ में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में हालांकि, पंजाब में आप के लिए 56-61 सीटों का अनुमान जताया गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंजाब में दूसरा स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है।      

एग्जिट पोल का अनुमान : मणिपुर में BJP सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी

  •  


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.