Thursday, Mar 30, 2023
-->
uttarakhand-governor-baby-rani-maurya-resigns-musrnt

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

  • Updated on 9/8/2021

देहरादून/ब्यूरो। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रपति को सौंप दिया। राजभवन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

बेबीरानी मौर्य को तीन साल पहले उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। अभी उनका दो साल का कार्यकाल बचा है। सूत्रों के अनुसार बेबी रानी सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं।

इसके लिए उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। चर्चा है कि भाजपा की ओर से उन्हें 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.