Saturday, Jun 03, 2023
-->
uttarpradesh-cbi-court-babri-masjid-demolition-case-ayodhya-case-sobhnt

CBI कोर्ट में आज बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी,कल्याण समेत 32 लोगों के बयान होंगे दर्ज

  • Updated on 6/4/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अयोध्या बाबरी मंदिर विध्वंस मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी 32 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसमें उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और कल्याण सिंह जैसे बड़े नेता शामिल है। आज यह सभी नेता सीबीआई की विशेष अदालत में अपने बयान दर्ज कराएंगे। 

LAC पर भारत-चीन के बीच आई नरमी, 2 कि.मी. पीछे हटी चीनी सेना

1000 से ज्यादा लंबी है सवालों की लिस्ट
सभी नेताओं के बयान सीबीआई के जज एस के यादव के सामने दर्ज कराए जाएंगे। न्यायधीश ने भी प्रत्येक आरोपियों से पूछने के लिए 1000 से अधिक प्रश्न तैयार कराए हैं। इससे पहले कोर्ट में इस मामले में  कोर्ट 354 गवाह पेश हो चुके हैं। जिनकी गवाही के आधार पर कोर्ट ने एक लम्बे चौड़े सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। जिसके जवाब इन सभी 32 आरोपियों से लिए जाएंगे। कोर्ट इसके लिए आरोपियों से एक-एक करके बयान लेगा और उनसे इस दौरान कुछ सवाल पूछने के साथ ही आरोप भी लगाएगा। आरोपी चाहे तो उसकी सफाई दे सकते हैं और अपना पक्ष रख सकते हैं।  

दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए बदले सरकार ने नियम, अब 7 दिन रहना होगा होम क्वारनटीन

सभी का भविष्य लटका है अधर में 
इस मामले में बड़े-बड़े हाई प्रोफाइल लोग नामजद है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सरीखे नेताओं का भविष्य इस केस पर निर्भर करता है। इन सब पर आरोप है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में इन सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.