Thursday, Mar 30, 2023
-->
varun-dhawan-in-madame-tussauds-museum

इन बॉलिवुड हस्तियों को पछाड़ मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन बने यंगेस्ट स्टार

  • Updated on 1/30/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हांगकांग मैडम तुसाद संग्रहालय (म्यूजियम) में घूमते नजर आ रहे है। इस दौरान वो हॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियों के वेक्स स्टैच्यू को दिखाते है। बताते चलें कि वरुण धवन भी उन हस्तियों में शामिल हो गए हैं जिनका स्टैचू लंदन के मशहूर तुसाद म्यूजियम में लगा है।

बता दें कि इस बात की कुछ दिन पहले जानकारी दी गई थी। जिसमें मैडम तुसाद एचके नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था जिसको बाद में वरुण ने भी रीट्वीट किया था।

Navodayatimesइस स्टैचू के लिए हांगकांग स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की टीम ने वरुण धवन का पूरा नाप लिया था। उनका स्टेच्यू तैयार हो गया है। जिसको वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की मौजूदगी में सबके सामने लाया गया। 

 

Navodayatimesमैडम तुसाद म्यूजियम में अगर भारतीय हस्तियों के मूर्ति की बात करें तो रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़ी हस्तियों का स्टैच्यू लग चुका है।

Navodayatimesअब वरुण धवन भी इस सूची में शामिल हो गए है और इस म्यूजियम में यंगेस्ट स्टार बन गए हैं। वरुण धवन ने बॉलिवुड जगत में एक के बाद एक कई बड़ी सुपरहिट फिल्में दी है। 

वीडियों में देखें वरुण धवन के स्टैच्यू के लिए ये खूबशूरत हस्तियां होंगी शामिल

 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

जिस वीडियो को वरुण इंस्टा पर शेयर करते है उसमें वो हॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ मस्ती करते नजर आते है। इसमें वो बताते है कि उनका वेक्स स्टैच्यू आने वाला है।

Navodayatimesजिसके लिए कई बड़े लोग शामिल होंगे। उसके बाद वो ब्रैड पिट और उनकी पूर्व पत्नी एंजेलीना जोली जैसी खूबसूरत हस्तियों का धन्यवाद करते है और बताते है कि वो कल आने वाले है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.