Tuesday, Oct 03, 2023
-->
vijay-kumar-dev-has-been-appointed-as-the-chief-secretary-of-delhi

IAS ऑफिसर विजय कुमार देव ने ली अंशु प्रकाश की जगह, नियुक्त हुए दिल्ली के नए मुख्य सचिव

  • Updated on 11/23/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद अब नए मुख्य सचिव को लेकर होने वाली चर्चाओं पर विराम लग गया है। दिल्ली में विजय कुमार देव को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पहले इस पद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज परीदा का नाम सामने आया था लेकिन गुरुवार शाम को गृह मंत्रालय ने विजय कुमार देव को नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेना बना जानलेवा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

अभी वे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर सेवा दे रहे थे। सामान्य तौर पर मुख्य सचिव बनाने के लिए दिल्ली सरकार मुख्य सचिव पद के लिए तीन नाम पैनल भेजती है, लेकिन अंशु प्रकाश के तबादले के बाद दिल्ली सरकार ने पैनल के लिए कोई नाम नहीं भेजा था। 

महिला टीवी एंकर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बता दें कि विजय कुमार देव इससे पहले दिल्ली के वर्ष साल 2013 विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे हैं। उसके बाद उनका चंड़ीगढ़ प्रशासक को तौर पर तबादला हुआ है।

वह एजीएमयूटी कैडर के 1987 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।विजय देव की गिनती ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी के रुप में होती है। अपने काम को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहे हैं।

बद से बदतर हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में उन्हें अलग से वकील दिए जाने के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इस मामले से जुड़े कुछ और आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

इस मामले पर आज पहली सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को नोटिस जारी किया है। अंशु प्रकाश को 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करना होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.