नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
हाई कोर्ट का निर्देश - धनबाद के जज की हत्या मामले में मकसद का पता लगाए CBI
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई। तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
MTNL, BSNL की करीब 970 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचेगी मोदी सरकार
अरुण सिंह के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब इसमें नया नाम तावड़े का जुड़ गया है।
नरेंद्र गिरि मौत मामला: CBI ने आनंद गिरि, दो अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
भाजपा की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा के पुत्र हैं। आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं। भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थीं।
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पूछा- कृषि कानून में स्याही को छोड़कर इसमें और क्या काला है?
वित्तमंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट 2023-24, जनता को राहत की...
आर्थिक समीक्षा भारत के विकास पथ का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है...
राष्ट्रपति अभिभाषण 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र:...
पूर्व PM मनमोहन सिंह ब्रिटेन में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर' से...
फिल्म 'पठान' की कामयाबी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
अडाणी विवाद मामले में मुख्य आर्थिक सलाहकार का टिप्पणी से इनकार
अदाणी समूह के खिलाफ निष्पक्ष जांच को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने PM...
भारतीय कुश्ती महासंघ प्रकरण : बबीता फोगाट समिति में शामिल
केंद्र ने कोर्ट से कहा - ‘पीएम केयर्स फंड' एक सरकारी कोष नहीं है
उद्योग जगत को बजट में लीक से हटकर कदमों के ऐलान की उम्मीद