Saturday, Sep 30, 2023
-->
vivek agnihotri says remove brahmins from india give them separate country palghar issue rkdsnt

विवेक अग्निहोत्री बोले, भारत से ब्राह्मणों को हटा दो, उन्हें एक अलग देश दे दो, सब खुश होंगे

  • Updated on 4/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अकसर ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। इस दौरान वह अपने ट्वीट को लेकर विवादों में भी आ जाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार के पक्ष में बोलने वाले विवेक अग्निहोत्री ने अब ताजा ट्वीट किया है, जिसमें वे भारत से ब्राह्मणों को हटाने की बात करते हैं और उनके अलग देश होने का भी जिक्र करते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई भी हो रही है, वहीं कुछ लोग उनके सुर में सुर मिलाते भी दिख रहे हैं। 

BJP MP तेजस्वी सूर्या के बाद सोनू निगम के ट्वीट से UAE में हलचल, सिंगर का अकाउंट बंद

विवेक अग्निहोत्री अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'भारत से ब्राह्मणों को हटा दो, उन्हें एक अलग देश दे दो, सब खुश होंगे।' दरअसल, उनका यह ट्वीट अभिजित अय्यर मित्रा के ट्वीट पर किया गया है। इसमें अय्यर लिखते हैं कि पालघर मॉब लिंचिंग के बाद ब्राह्मणों की हत्या के फोन सुनने को मिल रहे हैं। इसके अलावा कुछ तो बैंगलूरू में बाह्मणों को बाहर करने की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्यों ने की कोरोना जांच किट्स में गड़बड़ी की शिकायत, केंद्र ने लगाई रैपिड टेस्ट पर रोक

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर दिलीप मंडल लिखते हैं, 'तुमको जहां जाना है जाओ। अलग देश तुमको नहीं मिलेगा।' बंटी त्रिपाठी नाम के यूजर लिखते हैं, 'तुम्हारे जैसे लोगों के लिए तुम्हारे गुरु नित्यानंद ने कैलासा नाम का देश बनाया है, निकल लो।'

कोरोना कहर में शेयर बाजार धड़ाम, लेकिन Mobile Trading ने पकड़ी रफ्तार

रतन टाटा ने स्लम बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण को लेकर दी चेतावनी

अधर्म नाम के यूजर लिखते हैं, 'टुकड़े टुकड़े गैंग का पर्दाफाश । राष्ट्रवाद की आड़ मे छिपे देशद्रोहियों को अलग ब्राह्मण राष्ट्र चाहिए ।' शमशेर मेमन नाम के यूजर लिखते हैं,  "शारजील इमाम" ने चक्का जाम कि बात कर दिया तो देश तोड़ने व देशद्रोह के जुर्म में गिरफ्तार हो गया! ये इंसान तो अलग देश का बात कर रहा है, इसे तुरंत गिरफ्तारी किया जाना चाहिए। देश तोड़ने वाले अराजक तत्वों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए..!!'

कोरोना का मुफ्त इलाज की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द, PIL पर उठाए सवाल 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.