Wednesday, Mar 22, 2023
-->
walmart-india-to-invest-500-million-dollar-by-2022

वॉलमार्ट इंडिया 2022 तक करेगी 50 करोड़ डॉलर का निवेश

  • Updated on 10/31/2018

वॉलमार्ट इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अपने स्टोर की संख्या को बढ़ाकर 70 करने के लिये 2022 तक 47 स्टोर और खोलेगी। इसके लिये वह 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,200 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।  

FTII से समय से पहले अनुपम खेर के इस्तीफे को राठौर ने किया स्वीकार

वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) कृष अय्यर ने कहा कि 23 बी-टू-बी कैश एंड कैरी स्टोर्स में से 19 केंद्र लाभ की स्थिति में पहुंच गये हैं।    बुधवार को विशाखापत्तनम में अपना 23 वां थोक स्टोर खोलने वाली प्रमुख वैश्विक फुटकर कारोबार कंपनी अब विशाखापत्तनम में दूसरा स्टोर स्थापित करने की प्रक्रिया में है और जमीन के लिए वार्ता चल रही है। 

पटेल के परिजन बोले- सरदार के लिए बेहतरीन श्रद्धांजलि है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'

उसने कहा, 'एक स्टोर खोलने के लिए 90 लाख से एक करोड़ डॉलर चाहिए।' हम दुकानों की कुल संख्या 2022 तक 70 करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिये 50 करोड़ डॉलर की योजना है। विजाग स्टोर के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि यह 56,000 वर्ग फुट में बना है और 2,000 लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार मिला। 

मिस्त्री को बर्खास्त करने में TATA, TCS ने किया नियमों का उल्लंघन : RTI

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.