Saturday, Mar 25, 2023
-->
wasifuddin-dagar-honored-with-wd-critics-choice-award

वसीफुद्दीन डागर डब्ल्यूडी क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित

  • Updated on 2/25/2022

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन ने ध्रुपद गायक वसीफुद्दीन डागर को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके  योगदान के लिए साल 2022 के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान शुक्रवार को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन परिसर के परफॉर्मिंग आर्ट स्टूडियों में दिया गया। 
रूस-यूक्रेन युद्ध का सूरजमुखी तेल के आयात पर पड़ रहा है प्रभाव
 

5 साल की उम्र से डागर ने शुरू किया गाना
बता दें कि डागर ने मात्र 5 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उनकी ऊर्जा और विशिष्टता के कारण द्रुपद और जुगलबंदी अपने अनूठे रूप में नई ऊंचाइयों पर है। इस दौरान डागर ने कहा कि सम्मान देने के लिए मैं वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन की सराहना करता हूं। वहीं वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के कुलपति डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि हमारे पास भारत की समृद्ध विरासत और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड को बढ़ावा देने का दृष्टिकोण है, उस आकांक्षा को पाने के लिए यह हमारा छोटा सा कदम है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.