नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हैदराबाद (Hyderabad) शहर में सड़कों पर जस सैलाव आ गया और गाड़ियों की जगह सड़कों पर नावें चल रही थी वहीं मुंबई (Mumbai) और पुणे (Pune) में रातभर जमकर हुई बारिश से हर तरफ पानी-पानी हो गया है। मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है एसके अलावा पुणे में सड़कें दरिया बन गई है। पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है।
पानी-पानी हुआ मुंबई और पुणे मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसकी शुरुआत रात को ही हो चुकी है। रात में हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, कुर्ला, हिंदमाता, किंग सर्किल समेत कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है।
वहीं पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं यहां लहरों की चपेट में एक बाइकसवार आ और बहने लगा। इसके बाद जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया गया। पुणे में कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी इसके अलावा अक्टूबर के महीने की इस बारिश से पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर की सड़क पर कई फीट पानी बह रहा है। भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है। ऐसी स्थिति को देखत हुए मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में कल से ही बारिश जारी है। पुणे में भारी बारिश की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया और यहां सड़क पर पानी बहने लगा।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें
SBI जनरल इंश्योरेंस के साधारण बीमा उत्पाद को बेचेगी इंडियन ओवरसीज...
अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चौथी बार बढ़ी LPG की कीमत, चार बार बढ़ा दाम, जानें अब कितना महंगा हुआ...
Video: जीनत अमान ने इंटरनेट पर लगाई आग, 69 की उम्र में Laila O Laila...
BJP विधायक ने जवाहर लाल नेहरू पर लगाया आरोप, कहा- क्रांतिकारी...
बिहार: नीतीश ने बर्थडे पर किया चुनावी वादा पूरा, फ्री लगेगी कोरोना...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़: हथनी के कुचलने से हुई 21 साल के शख्स की मौत, जबरन ले रहा...
केरल के CM ने राहुल गांधी पर साधा निशाना- कई राज्यों में सत्ता चले...
राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह...