नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए। राजधानी में यमुना के डूब वाले ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बीच जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे जल स्तर 205.22 मीटर, सुबह छह बजे 205.10 मीटर और सुबह सात बजे 205.17 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर और बढ़ सकता है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को चौकस कर दिया गया है।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में 13 नौकाओं को तैनात किया है तथा 21 अन्य को तैयार रखा है। हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से यमुना में और पानी छोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराना शुरू कर दिया है।
जल स्तर 205.22 दर्ज किया गया इसके पहले एक अधिकारी ने कहा, इन लोगों को यमुना पुश्ता इलाके में शहर की सरकार के आश्रय गृहों में ले जाया जा रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 205.22 दर्ज किया गया। गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे यह 203.74 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, सुबह छह बजे जल स्तर 205.10 मीटर और सात बजे 205.17 मीटर था। जल स्तर और बढ़ सकता है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब यमुना का जल स्तर 204.50 मीटर के ‘‘खतरे के निशान’’ को पार करता है।
#WATCH: दिल्ली: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/7NrCLnTGGH — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2021
#WATCH: दिल्ली: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/7NrCLnTGGH
दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण नदी उफान पर है। उत्तर पश्चिम भारत में और बारिश की संभावना के कारण नदी और उफान पर हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, हथनीकुंड बैराज पर पानी छोडऩे की दर मंगलवार दोपहर को 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गयी जो इस साल अभी तक सबसे अधिक है।
क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के दर से बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। हरियाणा ने सुबह आठ बजे तक यमुनानगर में स्थित बैराज से 19,056 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा। गुरुवार को रात आठ बजे तक 25,839 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा गया था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी