Sunday, Sep 24, 2023
-->
watershed in bihar life changing in many cities

बिहार में जल-प्रलय की आहट, कई शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पढ़ें एक विशेष रिपोर्ट

  • Updated on 7/15/2019

नई दिल्ली/रवि सैन। बिहार व नेपाल के इलाकों में भारी बारिश के कारण अब जल-प्रलय जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। कोसी व बागमती के साथ प्रमुख नदियों में भयानक उफान के कारण त्राहि मचाने वाली स्थिति पैदा हो गई है। देर रात बागमती के पानी के कारण सीतामढ़ी में पटना को नेपाल से जोड़ने वाला पुल टूट गया है। वहीं कोसी प्रमंडल में तटबंध के भीतर अचानक पानी के प्रवेश के बाद वहां से लोगों का पलायन शुरू है। सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, चंपारण व किशनगंज सहित जगह-जगह तटबंध टूट गए हैं। 

कस्टडी में देवर की मौत, भाभी के साथ गैंगरेप - पुल‍िस प्रशासन पर उठे सवाल

कोसी तट पर पानी का भयानक दबाव है। एहतियातन कोसी बराज से चार लाख क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया है। बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रभावित जिलों में सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। 

Related image

कपड़े व बर्तन तक डूबे, तत्काल सहायता की मांग
सुपौल के गढिय़ा में सुरक्षा बांध टूटने से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। बांध टूटने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम करने वालों का कहना था कि सुरक्षा बांध के टूट जाने के बाद उन लोगों के घरों में एक दाना तक नहीं बचा है। कपड़े व बर्तन भी डूब गए हैं। पानी घुसने के करीब 12 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं भेजी गई। घर में फंसा सामान निकालने के लिए भी लोगों को कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। जाम स्थल पर मौजूद कई महिलाओं ने कहा कि रात में बच्चों के खाने के लिए भी कुछ नहीं है। लोग तत्काल सहायता की मांग कर रहे थे। 

Related image

नैनीताल में भयंकर तूफान से सामान्य जनजीवन प्रभावित

छह जिले बाढ़ से प्रभावित 
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार के छह जिले (शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया व किशनगंज) बाढ़ प्रभावित हैं। संबंधित जिलों के डीएम बाढ़ राहत के काम में जुट गए हैं। 

Image result for बिहार में जल-प्रलय

पटना-नेपाल सड़क संपर्क भंग
बिहार के सीतामढ़ी में सुप्पी प्रखंड के जमला गांव के पास बागमती नदी का बांध टूट गया है। इस करण सुप्पी प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। बांध टूटने से लोगों में हाहाकार मच गया है। सोनबरसा और परिहार के नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से भी लोग दहशत में हैं। सीतामढ़ी का पूर्वी चंपारण जिले से सड़क संपर्क भी भंग है।

Image result for बिहार में जल-प्रलय की आहट, कई शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पढ़ें एक विशेष रिपोर्ट

असम : बाढ़ में मृतकों की संख्या 7 पहुंची, उत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा

बागमती में उफान के कारण सीतामढ़ी के मेजरगंज में पटना को सीतामढ़ी से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित पुल शनिवार की देर रात बह गया। इस कारण पटना का सीतामढ़ी से सड़क संपर्क टूट गया है। यही सड़क पटना को नेपाल से जोड़ती है। इस कारण पटना का सीतामढ़ी होकर नेपाल से सड़क संपर्क टूट गया है। 

Image result for बिहार में जल-प्रलय

बाढ़ के हालात को देखते हुए सीतामढ़ी में डीएम रंजीत कुमार ने जिले में सभी सरकारी व गैरसरकारी स्‍कूलों को 20 जुलाई तक बंद करने का निर्देश दिया है।

शादी का वादा करके संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं: कोर्ट

डेढ़ दशक बाद डिस्‍चार्ज चार लाख क्‍यूसेक पार
बिहार व नेपाल में कोसी के जल-ग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कोसी नदी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। डेढ़ दशक बाद इसका डिस्‍चार्ज चार लाख क्‍यूसेक पार गया है। इससे पूर्व 2004 में यहां का डिस्चार्ज चार लाख के करीब पहुंचा था। रविवार घरों में पानी घुस जाने से तटबंध के अंदर के गांवों में अफरा-तफरी मच गई है। लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकलने लगे हैं। देर रात से ही अफरा-तफरी का माहौल है। 

Image result for बिहार में जल-प्रलय

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से लोगों का संपर्क टूटा
सुपौल के सरायगढ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत गढ़िया सुरक्षा बांध टूट जाने से वहां बसी एक हजार आबादी के लिए विकट समस्या खड़ी हो गई है । पूर्वी तटबंध के 33.90 किमी स्परों के उपर से पानी बह रहा है। ये स्पर एनएच 57 से बिलकुल सटे हैं। वहीं मरौना निर्मली मुख्य सड़क मरौना चौक के समक्ष टूट गई है, जिससे मरौना थाना और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से लोगों का संपर्क टूट गया है।

Related image

अवैध प्रवासियों द्वारा पासपोर्ट चाहने के मामलों में हुआ इजाफा

नहीं दी गई पूर्व सूचना  
निचले इलाकों के विभिन्‍न गांवों में स्थिति अत्यंत भयानक हो गई है। सुपौल के 36 गांव विशेष प्रभावित हैं। प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है कि वहां 14 मोटर बोट व 170 से अधिक नावों के सहारे राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, राहत व बचाव में लापरवाही को लेकर स्‍थानीय ग्रामीण आक्रोश में हैं। लोगों के अनुसार गांव में पानी अचानक घुसा। इसके लिए कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई।

Related image

देश में EVM के विरुद्ध आंदोलन, राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी ने की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

कोसी बांध पर खतरा मंडराया
कोसी में अचानक भयानक जल-प्रवाह से बांध पर जल-प्रलय आने का खतरा मंडराने लगा है। खतरे को देखते हुए कोसी बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं। इसके साथ पानी भयानक प्रवाह के साथ निचले रिहायशी इलाकों व खेतों की ओर चल पड़ा है। इस कारण सुपौल, सहरसा और मधेपुरा समेत आसपास के जिलों में तटबंध के आसपास बसी पांच लाख की आबादी खतरे में है।

प्रयागराज : हाईकोर्ट के सामने से बंदूक दिखाकर किया युवक-युवती का अपहरण

सहरसा में तटबंध के अंदर बसे गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। वहां स्थिति भयावह है। नवहट्टा, महिषी, सलखुआ आदि प्रखंडों के तटबंध के अंदर बसे गांवों के निचले इलाकों में पानी फैल गया है। मधेपुरा में भी नदियां उफान पर हैं। कोसी और उसकी उपनदियों में शुक्रवार रात से तेजी से पानी बढ़ रहा है। आलमनगर और चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में पानी भर आया है। वहीं, कुमारखंड प्रखंड में सुरसर नदी उफान पर है।

Related image

दिल्ली में सोमवार से पहले नहीं होगी बारिश, ये है मुख्य कारण

चार लाख क्यूसेक डिस्चार्ज
सुपौल में शनिवार संध्या चार बजे कोसी बराज से 3,07,655 क्यूसेक जलस्राव रिकॉर्ड किया गया। देर रात 10 बजे तक यह डिस्चार्ज चार लाख क्यूसेक के करीब हो गया था। रविवार सुबह तक यह चार लाख क्‍यूसेक पार कर गया था। इससे सुपौल, बसंतपुर, सरायगढ़-भपटियाही, किसनपुर, मरौना और निर्मली प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सिकरहट्टा मझारी लो बांध के 6.40 एवं 9.40 बिंदुओं पर नदी का दबाव बढ़ गया है। पुल्टेगौड़ा स्थित स्पर संख्या 11 पर रेनकट के कारण कोसी का दबाव बढ़ गया है।

मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर दबाव
उधर, तिलयुगा व बिहुल नदी भी उफान पर है। बिहुल नदी में पानी बढऩे से बेलही से ललमिनिया जाने वाली सड़क दो भागों में विभक्त हो गई। वहीं, तिलयुगा नदी ने बसखेरा गांव के समीप मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर दबाव बना रखा है। किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर में ग्रामीणों द्वारा बनाए गए सुरक्षा बांध के टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए।

ट्यूशन टीचर के पिता ने बच्ची के साथ किया यह धिनोनाकाम, लोगों ने थाने का किया घेराव

दरभंगा में टूटा कमला नदी का तटबंध
मधुबनी जिले में कमला बलान झंझारपुुर में खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा एवं कैथवार के पास कमला नदी का बायां तटबंध और घनश्यामपुर के कुमरौल के पास दायां तटबंध रविवार की सुबह में टूट गया। उधर, झंझारपुर के नरूआर के पास तटबंध टूटने से मनीगाछी की दो पंचायतों में पानी घुस गया है। अफरातफरी के बीच लोग अपने सामान एवं मवेशी को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। पानी का प्रवाह अगस्त 2017 में आई बाढ़ से ज्यादा तेज है।

Image result for बिहार में जल-प्रलय

इस स्कूल के पानी पर लगा है ताला, भीषण गर्मी में भी बच्चों को नहीं मिल रहा पेयजल

सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन पर रोक
पूर्वी चंपारण में बंजरिया प्रखंड के घोड़मरवा गांव के पास दुधौरा नदी पर बना तटबंध टूट गया। आसपास के गांवों में तेजी से पानी फैलने लगा है। पताही व ढाका में बागमती का पानी कई गांवों में प्रवेश कर गया है। डीएम रमण कुमार ने खुद रेनकट की मरम्मत की लिए बालू की बोरियां भरीं। गुरहनवा स्टेशन के ट्रैक पर पानी के बढ़ रहे दबाव को लेकर सीतामढ़ी- रक्सौल रेलखंड पर परिचालन ठप कर दिया गया है। 

Related image

हरियाणा : मॉनसून की NCR में एंट्री, सड़कों और घरों में घुसा पानी

समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिले में बागमती, लखनदेई, झीम, रातो, मरहा और लालबकेया नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सोनबरसा-नेपाल सड़क पर चार फीट पानी बह रहा है। बाढ़ को देखते हुए शनिवार को सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा और औराई प्रखंड में स्थिति भयावह होती जा रही है। शिवहर- पिपराही पथ (एसएच 54) पर करीब दो फीट पानी चढ़ गया है। मंडल कारा परिसर में भी पानी प्रवेश कर गया है। 

बागमती व लालबकेया खतरे से निशान से ऊपर
पूर्वी चंपारण जिले में हुई भारी बारिश के बाद यहां की नदियों में उफान है। बागमती व लालबकेया  खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पताही, ढाका व फेनहारा के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पताही के जिहुली में ढाका पूर्व विधायक अवनीश सिंह और मुखिया के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। उधर, गंडक व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि होने के साथ तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.