Saturday, Jun 10, 2023
-->
west bengal cm mamata banerjee leads a march netaji subhash chandra bose pragnt

नेताजी की जयंती पर ममता बनर्जी ने की पदयात्रा, केंद्र से की अवकाश की मांग

  • Updated on 1/23/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की कोलकाता में पदयात्रा जारी है। इस दौरान ममता ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। 

शूटर बताए गए युवक का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- किसान प्रदर्शनकारियों ने किडनैप कर बुलवाया झूठ

ममता बनर्जी ने निकाला 8 किमी लंबा रोड शो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी आठ किमी लंबी पदयात्रा शुरू कर दी है। ममता के नेतृत्व में ये पदयात्रा कोलकाता के श्याम बाजार से शुरू हुई और अब रेड रोड पर खत्म होगी। इस मार्च में सैकेड़ों की संख्या में समर्थक ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से पहलवे बंगाल में नेता जी के नाम पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। 

PM मोदी ने असम के भूमिहीन मूल निवासियों के लिए जमीन के पट्टों का किया वितरण

'पराक्रम दिवस' के समारोह में होंगे शामिल
वहीं थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बंगाल पहुंत जाएंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'पराक्रम दिवस' (Parakram Diwas) समारोह में शामिल होने कोलकाता जाएंगे। इस मौके पर पीएम मोदी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम असम के शिवसागर में जेरंगा पाथर भी जाएंगे, पीएमओ (PMO) से मिली जानकारी के अनुसार यहां वे 1.06 लाख भूमि पट्टा/ आवंटन प्रमाण पत्र बांटेगे।

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.