Thursday, Nov 30, 2023
-->
what-if-man-marries-another-man-bihar-cm-nitish-kumar-kmbsnt

'बच्चे के जन्म का क्या होगा अगर आदमी-आदमी से शादी करेगा?'- बिहार के CM नीतीश कुमार

  • Updated on 5/25/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दहेज लेने वालों की निंदा करते हुए लड़कियों को पढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़की से शादी करने के लिए दहेज मांगने से बुरा कुछ नहीं हो सकता। बच्चे का जन्म क्या होगा अगर आदमी-आदमी आपस में शादी करने लगे।

मंगलवार को पटना में एक गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ये बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे समय में कॉलेज में लड़कियां होती ही नहीं थी। ये कितना बुरा था। लेकिन आज लड़कियां हर क्षेत्र में काम कर रही हैं चाहे वो मेडिकल हो या इंजीनियरिंग।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमने दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया। कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए। उन्होंने ने कहा कि लड़की से शादी करने के लिए दहेज मांगने से बुरा तो कुछ हो ही नहीं सकता। अगर तुम शादी करोगे तभी तो बच्चे का जन्म होगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चे के जन्म का क्या होगा अगर आदमी ही आदमी से शादी करने लगेगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं किसी भा शादी समारोह में तभी सम्मिलित होंगा यदि उसमें दहेज का लेनदेन न हुआ हो। 

comments

.
.
.
.
.