Wednesday, Mar 29, 2023
-->
what secret is hidden in the closed 22 rooms of the taj mahal!

ताजमहल के बंद 22 कमरों में क्या रहस्य छिपा है! जानें विस्तार से

  • Updated on 5/10/2022

नई दिल्ली/ कमलकान्त उपमन्यु। आगरा के ताजमहल के 22 कमरों को खोलने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका दायर होने के बाद इन 22 कमरों के रहस्य को लेकर काफी उत्सुकता बनी है। याचिका स्वीकार होने की स्थिति में अनेक इतिहासकारो  का मानना है कि चौंकाने वाले तथ्य जरूर निकलेंगे।

वहीं ताजमहल के बंद हिस्से की वीडियोग्राफी कराने की एक याचिका लंबे समय से आगरा के न्यायालय में लंबित है।इतिहासविद् राजकिशोर राजे का मानना है कि ताजमहल में मुख्य मकबरे और चमेली फर्श के नीचे बने सभी 22 कमरे मुगल काल से बंद हैं।

इनका सिर्फ एक बार निरीक्षण 1934 में हुआ। चमेली फर्श पर यमुना किनारा की तरफ बेसमेंट में नीचे जाने के लिए दो जगह सीढिय़ां बनी हुई हैं। इनके ऊपर लोहे का जाल लगाकर बंद की गई थीं।

 पिछले 88 साल में ये कमरे सार्वजनिक रूप से नहीं खुले हैं। ताजमहल को लेकर विवाद इतिहासकार पीएन ओक की किताब ‘ट्रू स्टोरी आफ ताज’ के बाद शुरू हुआ था। इतिहासविद् राजकुमार का कहना है कि ओक ने अपनी किताब में ताजमहल के शिव मंदिर होने से संबंधित कई दावे किए थे।

उन्होंने अपनी किताब में राजा जय सिंह के फरमानों का जिक्र करने के साथ स्थापत्य कला का उदाहरण दिया था। इसके अलावा बताया कि ताजमहल में गणेश, कमल के फूल और सर्प की कई आकृतियां दिखाई देती थीं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.