Monday, Oct 02, 2023
-->

आज रिटायर हो जाएगा INS विराट, 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी शामिल है नाम

  • Updated on 3/6/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को आज सेवा से हटा दिया जाएगा।विराट भारतीय सेना का गौरब माना जाता है।

तीन दशक से भी ज्यादा समय तक इसने भारतीय नौसेना को अपनी सेवा दी है। विराट  दुनिया का इकलौता युद्धपोत है जिसने 57 साल तक समुद्र में रहकर सेवा दी है। वहीं,  इसको 'ग्रेट ओल्ड लेडी' के नाम से भी जाना जाता है।आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है, जिसने भारतीय नौसेना में 30 वर्ष तक सेवा दी है और इससे पहले उसने ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 25 वर्षों तक सेवा दी।

आईएनएस विराट के डी-कमीशन होने की जानकारी 26 फरवरी को वाइस एडमिरल गिरीश लुथरा ने दी थी। मुंबई में आज शाम को एक समारोह के बाद यह विमान वाहक पोत सेना से अलग हो जाएगा। इस भावुक मौके पर आईएनएस विराट पर जितने भी लोगों ने सर्विस दी थी, वो सब इस कार्यक्रम में शामिल होगें।

वहीं, करीब 150 ऑफिसर और 1500 नाविक इस जहाज का हिस्सा रह चुके हैं।आईएनएस विराट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। यह दुनिया का एकलौता ऐसा जहाज है जो इतना बूढ़ा होने के बाद भी इस्तेमाल किया जा रहा था और बेहतर हालत में था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.