Sunday, Apr 02, 2023
-->
with-the-snow-in-kashmir-north-india-starts-shivering

कश्मीर की बर्फबारी से कांपा पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में भी बढ़ी ठिठुरन

  • Updated on 1/11/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर भारत फिलहाल ठंड की आगोश में समाया हुआ है। यहां सुबह की शुरुआत सर्दी और कोहरे से हो रही है। राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसका मुख्य कारण कश्मीर में हो रही बर्फबारी है।

कश्मीर में मैदानी इलाकों सहित अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई जिसके कारण घाटी को देश के शेष हिस्सों से ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं यहां मौसम में जोडने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है।   

ठंड ने हटाए राजधानी से प्रदूषण के जहरीले बादल, सांस लेने लायक हुई हवा!

मौसम विभाग कार्यालय ने अगले 24 घंटों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि घाटी के मैदानी क्षेत्रों सहित कश्मीर में बृहस्पतिवार रात में भी बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।    

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 एमएम बर्फबारी दर्ज की गयी। पहलगाम में 11.4 एमएम बर्फबारी जबकि गुलमर्ग में 3.4 एमएम बर्फबारी हुई।     

नर्सरी एडमिशन: दाखिले को लेकर निजी स्कूल कर रहे मनमानी, सबकी अपनी-अपनी है शर्तें

अधिकारी ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की खबरें हैं। ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोडऩे वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।     

यहां यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, बर्फबारी और फिसलन की स्थिति के कारण आज सुबह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मौसम में एक बार सुधार होने और सड़क से बर्फ हटाये जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान परिचालन सामान्य है।   

राजधानी में फिर गिरी सीलिंग की गाज, पूर्वी दिल्ली में 16 फैक्ट्रियां हुई सील

इस बीच, मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कल रात श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार रात की तुलना में कम हो गया।   

उन्होंने बताया कि काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार रात में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।    

किराया लेने में बसों की मशीनें फेल, सरकार ने 3 महीने में सभी ETM को बदलने का दिया निर्देश 

उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     

अधिकारियों ने बताया कि लेह शहर में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि नजदीक स्थित करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.