नई दिल्ली/टीम डिजीटल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को शहर में कई आयोजन किए गए। जिसमें मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण रहा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संस्थानों व राजनैतिक संस्थानों ने कार्यक्रम आयोजित किए। आठवीं एनडीआरफ गाजियाबाद में इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एनडीआरएफ परिसर में महिलाकर्मियों ने अपनी जांबाजी का नमूना पेश कर अपनी तरह से महिला दिवस मनाया।
कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ गाजियाबाद में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर वूमेन रन, वूमेन एंपावरमेंट पर कार्यशाला, कल्चरल प्रोग्राम, महिला रेस्क्युर्स द्वारा पुरुष रेस्क्युर्स के समकक्ष रेस्क्यू अभ्यास आदि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ साथ ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डवलपमेंट द्वारा महिपालपुर मुख्यालय में आयोजित सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ वूमेन थीम पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित कॉन्फ्रेंस में गाजियाबाद एनडीआरएफ से 5 महिला रेस्क्युर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है मगर इस एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ महिला रेस्क्यूर्स के साथ केक भी काटा गया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कवि नगर कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामानाएं दीं। व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल की पश्चिम उत्तर प्रदेश मंत्री तरुणिमा श्रीवास्तव, जिला महामंत्री महिला नीता भार्गव व समाज सेविका शिविका श्रीवास्तव को बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ देकर,मिठाई खिलाकर,पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता, संदीप त्यागी रसम, नीता भार्गव, शिविका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
26/11 जैसी साजिश! महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध बोट पर मिले AK 47...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, सेहत में कोई सुधार नहीं
Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का...
नीतीश मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने पर पार्टी में असंतोष, MLA...
जिसे सौंप गया था परिवार की जिम्मेदारी, वही दोस्त निकला सास-बहू का...
Koffee With Karan पर सिद्धार्थ-कियारा ने Confirm किया अपना रिश्ता,...
J&K: प्रदेश में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को भी मिलेगा मतदान...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को, मुख्य आरती में CM योगी होंगे शामिल
रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया कराने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय...
NSA डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक को लेकर CISF के 3 कमांडो बर्खास्त