Wednesday, Mar 22, 2023
-->
women farmers took stage at protest sites on occasion of international womens day rkdsnt

महिला किसानों ने महिला दिवस के मौके पर प्रदर्शन स्थलों पर संभाला मोर्चा

  • Updated on 3/8/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर के किसान प्रदर्शन स्थलों पर हजारों महिला किसानों ने मार्च निकाला और भाषण दिए। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुये आयोजकों ने महिला किसानों को मंच का प्रबंधन करने, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था करने तथा इस अवसर पर उनके संघर्ष की कहानियों को साझा करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। 

विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले संपन्न हो सकता है बजट सत्र

किसान नेता कविता कुरूगांती ने सोमवार को बताया कि मंच का प्रबंधन महिलाओं ने किया, सभी वक्ता महिलायें थीं और जिन मसलों पर चर्चा की गयी उनमें विशेष रूप से खेती और महिला किसानों का मुद्दा शामिल था। संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य कविता ने कहा, ‘‘इस दौरान महिला किसानों और इस आंदोलन में महिला किसानों के योगदान पर भी चर्चा हुयी ।’’

 वह दिन दूर नहीं जब समूचा देश मोदी के नाम पर होगा : ममता बनर्जी

 

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने से मना करने पर RSS संचालित स्कूल ने नौकरी से निकाला!

उन्होंने कहा कि यहां हजारों महिलाओं के आने और इसमें उनके हिस्सा लेने के बाद इसका महत्व बढ़ गया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान पिछले 100 दिनों से दिल्ली सीमा पर जमे हुये हैं और उनकी मांग इन कानूनों को वापस लेने तथा उनके फसल के लिये न्यूनतम समर्थनम मूल्य की गारंटी देने की है । इन किसानों में अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने संभाली अंबानी के घर के निकट मिले वाहन मामले की जांच

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

 

  •  
comments

.
.
.
.
.