नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केरल के एक कांग्रेस नेता ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। केरल कांग्रेस के नेता एमएम हसन ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान महिलाएं अपवित्र हो जाती हैं। इस दौरान उन्हें धर्मिक स्थलों पर नहीं जाना चाहिए।
Women should not enter places of worship during menstruation: Congress leader M.M Hassan Read @ANI_news storyhttps://t.co/ByFzfo20p8 pic.twitter.com/mAEaCQzb1M — ANI Digital (@ani_digital) March 28, 2017
Women should not enter places of worship during menstruation: Congress leader M.M Hassan Read @ANI_news storyhttps://t.co/ByFzfo20p8 pic.twitter.com/mAEaCQzb1M
उन्होंने कहा कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें रोजा रखने की अनुमति नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे विचार से इस दौरान महिलाओं को मंदिर, मस्जिद या चर्च कहीं नहीं जाना चाहिए।
हसन केरल प्रदेश कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपने विचार रख रहे थे। उनके इस बयान की कई छात्रों ने आलोचना की है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के दवाब के कारण कांग्रेस हाई कमान ने एमएम हसन को केपीसीसी का अस्थयी तौर पर प्रेसिडेंट बनाया है।
चांडी ने हासन को अपने नॉमिनी के तौर पर पेश किया था। इससे पहले एमएम हसन केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। नियमित पीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति तक वही प्रदेश कांग्रेस का प्रभार देखेंगे। वी.एम. सुधीरन के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। उन्होंने खराब स्वास्थ्य होने के चलते इसी महीने इस्तीफा दिया था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
PACL मामला: SEBI का निवेशकों को मूल दस्तावेज जमा करने का निर्देश
संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस निलंबन को लेकर स्मृति ईरानी का कांग्रेस...
ED, CBI जैसी एजेंसियां प्रश्नपत्र लीक मामलों में आरोपियों को पकड़ने...
संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस निलंबन के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन में...
मुकेश अंबानी के बच्चे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नहीं लेंगे कोई...
Review: रोंगटे खड़े कर देगी सस्पेंस से भरपूर Charlie Chopra, सीरीज...
GST परिषद की 52वीं बैठक का ऐलान, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
आयकर विभाग ने Startups में निवेश मूल्यांकन के लिए Angel Tax Rules...
RSS प्रमुख मोहन भागवत गुजरात का करेंगे दौरा, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
कांग्रेस बोली- सहयोगी दलों को मोदी का डर नहीं है बल्कि उन्हें ED, CBI...