नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। यूपी (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी राज में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
खुद को IPS अधिकारी बताकर महिलाओं को परेशान करने वाला शख्स गिरफ्तार
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिखावा है पिछले दिनों सीतापुर और आजमगढ़ (AzamGarh) में दो बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यादव ने दोनों घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों रेप और यौन हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में असफल हैं।
अयोध्या फैसले व पवार- उद्धव से झटका खा UP की नब्ज टटोलने पहुंचे अमित शाह
महिलाओं में असुरक्षा का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि आज हालात ये हैं कि महिलाएं और बेटियां घर से कहीं बाहर निकलें तो उनमें असुरक्षा का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि हर दिन रेप और यौन हिंसा के मामले दर्ज होते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाली सरकार अगर सुरक्षित व्यवस्था नहीं बना सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
Congress की पंखुड़ी और SP नेता अनिल यादव ने की शादी, पूर्व पत्नी लगा चुकी है कई गंभीर आरोप
अखिलेश ने अभियोजन पक्ष को कठघरे में लेते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां भी दोषी हैं। बता दें पिछले दिनों सूबे में मैनपुरी नवोदय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, सीतापुर और आजमगढ़ में बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें