Thursday, Sep 28, 2023
-->
womens-will-get-job-toll-plaza

सशक्तिकरण की पहल: ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी टोल प्लाजा पर नौकरियां

  • Updated on 3/10/2018

टीम डिजिटल। केंद्र सरकार ने ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र की  महिलाओं को सबल बनाने के उद्देश्य से सभी टोल प्लाजा पर महिलाओं की तैनाती अनिवार्य कर दिया है। सरकार के नए आदेश के तहत निजी व सरकारी टोल प्लाजा पर दिन में सिर्फ महिलाओं को नौकरी पर रखा जाएगा। महिला टोल कर्मियों को केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन, अवकाश, स्वास्थ्य सेवा, पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा पर मार्शल भी तैनात किए जाएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में 398 टोल प्लाजा हैं।  इसमें प्रथम चरण में 300 टोल प्लाजा पर महिलाओं की नियुक्तियां की जाएगी। इसके बाद अन्य टोल प्लाजा पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नए टोल प्लाजा पर भी महिला कर्मी की नियुक्ति अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओ की नियुक्ति उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे टोल प्लाजा पर की जाएगी जो रिमोट एरिया में नहीं होंगे। उनको पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी।

उत्तराखंड: दुबई सहित अन्य मुस्लिम देशों से माफिया रियल एस्टेट में झोंक रहें है पैसा, NSA की कड़ी नजर

इसके अलावा उनकी सुरक्षा के लिए टोल प्लाजा पर मार्शल रखे जाएंगे। इसके अलावा संवेदनशील टोल प्लाजा पर पुलिव भी तैनात होगी। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्देनजर उनकी ड्यूटी के घंटे सुबह आठ बजे से शाम छह बजे की बीच रहेगी। अधिक ड्यूटी के घंटे आठ रहेंगे। इसके अलावा प्लाजा पर चाय-काफी, स्नैक्स, बे्रक फास्ट, लंच फ्री होगा। केंद्र सरकार के न्यूनतम मानक के मुताबिक उनको 14500 रुपये मासिक वेतन, ईएसआई अथवा हेल्थ मेडिक्लेम की सुविधा दी जाएगी। ड्यूटी के समय महिला को एनएचएआई की वर्दी भी पहनने को दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि एक टोल प्लाजा पर 14 अथवा उससे अधिक लेन होती हैं। प्रत्येक लेन में एक केबिन है जहां टोल की पर्ची काटी  जाती है। इस प्रकार 5000 से 6000 महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बीओटी टोल कंपनियों ने एनएचएआई के आदेश को हाथों हाथ लिया है। पिछले दो दिन में एक हजार महिलाओं को टोल प्लाजा पर नौकरी दी जा चुकी है। शेष टोल प्लाजा पर  टोल कर्मियों के कंट्रैक्ट समाप्त होने के बाद महिलाओं को रखा जाएगा।

132 एनएचएआई के टोल प्लाजा पर महिलाओं की नियुक्ति शुरू

एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत टोल कंपनियां तेजी से महिलाओं को नौकरी दे रही हैं। इसके अलावा 132 एनएचएआई के टोल प्लाजा पर महिलाओं की नियुक्ति शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार देने के साथ एनएचएआई ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.