नई दिल्ली/टीम डिजीटल। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में डेंगू पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य विभाग और निगम के अधिकारियों समेत आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने डेंगू के इलाज के बारे में जानकारी दी। नोडल ऑफिसर डॉ राकेश गुप्ता ने डेंगू से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बीमारी के कारण मनुष्यों के खून में एकदम ब्लड प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है और गंभीर अवस्था में आंतरिक खून का रिसाव भी हो जाता है।
विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ गगन मल्होत्रा ने डेंगू के ऊपर एक तकनीकि प्रजेंटेसन दिया और बताया की किस तरह से रसायनिक और गैर रसायनिक पदार्थो का डेंगू की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यशाला में महापौर आशा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान की वजह से हमे स्वस्थ रहने में मदद मिली है। पहले के मुकाबले संक्रामक रोग कम होते जा रहे हैं। अगर स्वच्छता अभियान ऐसे ही चलता रहा डेंगू पर नकेल कसने में हम कामियाब होंगे।
फ्लेट ओनर फेडरेशन एवं आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाजिय़ाबाद के चैयरमेन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की डेंगू के बारे में जानकारी ही डेंगू से बचाव है। उन्होंने डेंगू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू का मच्छर डार्क कलर का होता है। जिसमे सफ़ेद धब्बे होते है और करीब 5 मिली मीटर लम्बा होता है। यह मच्छर सर्दियों में जिन्दा नहीं रह पाता, यह दिन में काटता है। अंदाजन सूर्य उदय के 2 घंटे बाद तक और सूर्यास्त से 2 घंटे पहले तक इस मच्छर का निशाना होता है, पैरो के गट्टे और हाथो की कोहनी। यह मच्छर अक्सर पोटिड प्लांट्स एवं ठहेरे हुए साफ़ पानी में जन्म लेता है। घर में और अपनी टेबल पर यदि हम तुलसी, गेंदा, पुदिना के प्लांट्स रखे या साबुन के पानी से भरा कटोरा रखे या थोडा सा एल्कोहल रखे तो डेंगू का मच्छर इनकी महक से दूर रहता है। लहसुन का घोल छिडकने से भी डेंगू के मच्छर को घर से बहार किया जा सकता है। इस अवसर पर रोहित बिंदल, नवनीत शर्मा, जयंती बेनर्जी, पूजा शर्मा, मनीष सक्सेना, सुभ्रा जैन आदि मौजूद रहे।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था