Wednesday, Mar 22, 2023
-->
world masters athletics 102 year old man kaur and his son win  gold at championship

21वीं एशियाई मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2019, 103 वर्षीय मान कौर ने जीते 4 गोल्ड

  • Updated on 12/10/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। जिंदगी में कुछ करने का इरादा पक्का हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। इसकी मिसाल एक बार फिर 103 वर्षीय धावक माता मान कौर और उनके सपुत्र 82 वर्षीय गुरदेव सिंह ने मलेशिया में हुई 21वीं एशियाई मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप-2019 (ए.एम.ए.सी.) में 7 मैडल जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

माता मान कौर

चीन के रोबोट कर रहे हैं कई Pending केसों की सुनवाई

9 देशों के बिच चैम्पियनशिप
माता मान कौर ने 100, 200 मीटर में 2 गोल्ड, जैवलिन थ्रो में एक गोल्ड, शॉटपुट में गोल्ड जीते। गुरदेव सिंह ने 100, 200 मीटर दौड़ में 2 सिल्वर और अरले टीम में गोल्ड मैडल जीत कर सचमुच में एक महान उपलब्धि हासिल की है। धावक मान कौर के कोच और सपुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि चैम्पियनशिप में 35 साल से अधिक आयु के 29 देशों के 2500 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया।  

62 साल की उम्र में मास्टर खेलों में भाग लेना शुरू किया गुरदेव सिंह ने 
103 वर्षीय धावक माता मान कौर के सपुत्र 82 वर्षीय गुरदेव सिंह ने अपनी मां को अंतर्राष्ट्रीय धावक बनाने के लिए कोच की भूमिका निभाई है, वहां गुरदेव सिंह भी अंतर्राष्ट्रीय धावक हैं।

गुरदेव सिंह एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

इस IAS अफसर को नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा मिलते हैं लाइक और कमेंट

 उसने अब तक 25 के करीब गोल्ड मैडल दौड़ों, शॉटपुट में जीत कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। खेल का शौक स्कूल समय से था परन्तु मास्टर खेलों में भाग 62 साल की उम्र में लेना शुरू किया। फिर मां-पुत्र ने पीछे लौट कर नहीं देखा। 150 के करीब मैडल जीत चुके माता मान कौर और गुरदेव सिंह ने पंजाब का नाम देश-विदेशों में ऊंचा किया है।

93 साल की उम्र में मान कौर ने दौडऩा शुरू किया 
मान कौर ने उस उम्र में दौडऩा शुरू किया, जिस उम्र में लोगों के घुटने साथ छोड़ जाते हैं। एथलैटिक मान कौर के सपुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि माता मान कौर ने 93 साल की उम्र में दौडऩा शुरू किया। अब तक वह 90 के करीब गोल्ड मैडल दौड़ों, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट में जीत चुकी हैं।

माता मान कौर

साइंटिस्ट ने बनाई एक नई किस्म की प्रजाती तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप 

6 विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं और विश्व की 10 प्रसिद्ध सिख प्रभावशाली महिलाओं में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। 2 दर्जन से ज्यादा देशों की मास्टर गेमों में भाग ले चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.