Sunday, Jun 04, 2023
-->
world-tiger-day-celebrated-in-the-zoo

चिडिय़ाघर में मनाया गया विश्व बाघ दिवस

  • Updated on 7/29/2022

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। दिल्ली चिडिय़ाघर में शुक्रवार को वल्र्ड नेचर कंजर्वेशन डे व विश्व बाघ दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पर्यावरण व बाघों को बचाने का संदेश भी दिया गया। 
एनबीसीसी के रिडेवलपमेंट से घटे सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदार

छात्रों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग
चिडिय़ाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने बताया कि वल्र्ड नेचर कंजर्वेशन डे का विषय प्लास्टिक के उपयोग में कटौती रखा गया था। जिसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 35 छात्रों के समूह ने भाग लिया और रिड्यूस, रीयूज व रीसाईकिल पर आयोजित कार्यशाला में उसके महत्व को समझा। ताकि कचरे को कम करने व पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने में वो किस तरह से अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला के बाद उन्हें कला और शिल्प गतिविधि में अपशिष्ट प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करके बर्ड फीडर बनाना भी सिखाया गया। वहीं विश्व बाघ दिवस पर 50 छात्रों के एक समूह ने चिडिय़ाघर के साथ ट्रेजर हंट, मास्क मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, एक्सपर्ट टॉक और रोल प्ले जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान छात्रों को वनस्पतियों और जीवों के साथ ही बाघों के आवास के बारे में बताया गया। छात्रों को दोनों दिन भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.