नई दिल्ली/टीम डिजिटल। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को गिराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा 2024 का संसदीय चुनाव जीतेगा। येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। भाजपा को अलग थलग करना और उसकी हार सुनिश्चित करना नितांत आवश्यक है। यह जरूरी है कि इस सरकार को जाना चाहिए।’’
जेएनयू हिंसा : छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल ने की कुलपति शांतिश्री से मुलाकात, आइशी असंतुष्ट
लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के महासचिव ने कहा कि गैर-भाजपा दल सीधे या कुछ आपसी समझ के साथ राज्यों में गठबंधन बनाएंगे और फिर वे इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे।
अनुराग ठाकुर की सक्रियता के बावजूद AAP ने हिमाचल प्रदेश BJP में लगाई सेंध
उन्होंने कहा, 'यह हर राज्य में होगा, और धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा होगा जो 2024 के चुनावों के बाद सरकार बनाएगा।’’ येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी वाम और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करने और एक संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास करेगी। उन्होंने हिंसा की घटनाओं और लोगों पर हमले का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश में ‘आक्रामकता’ से आरएसएस के ‘हिंदुत्ववादी सांप्रदायिक एजेंडे’ को आगे बढ़ा रही है और ‘घोर निरंकुशता’ का व्यवहार कर रही है।
BJP को राजसथान के लोगों की एकता से परेशानी : अशोक गहलोत
माकपा नेता ने आरोप लगाया कि जहां केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किया जा रहा है, वहीं सरकार के खिलाफ असहमति को राष्ट्र-विरोधी’’ माना जा रहा है और देशद्रोह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा सरकार ने सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठजोड़ को मजबूत करने, राष्ट्रीय संपत्ति की लूट, सहचर पूंजीवाद को बढ़ावा देने, राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने और पूर्ण सत्तावाद को लागू करने के लिए उग्र नव-उदारवादी सुधारों की खोज के माध्यम से एक बहु-आयामी हमला किया है।’’
एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी पर राजनाथ, जयशंकर की चुप्पी को लेकर NCP ने उठाए सवाल
माकपा नेता ने कहा कि केरल के कन्नूर में रविवार को संपन्न हुई पांच दिवसीय पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक प्रस्ताव में अपने मुख्य कार्य को 'भाजपा को अलग-थलग करने और हराने’’ के तौर पर निर्धारित किया है। उन्होंने कहा, 'पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक, वैचारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक सभी स्तरों पर हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने का फैसला किया।’’
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...
प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं :...
राहुल गांधी मामले में ‘पक्षपात' के लिए बिरला के खिलाफ अविश्वास...