Sunday, Jun 04, 2023
-->
yes bank crisis rana kapoor wife and 3 daughters companies search by ed

Yes Bank Crisis : राणा कपूर की फैमिली पर कसा कानूनी शिकंजा

  • Updated on 3/9/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए और जानकारी एवं सबूत जुटाने के वास्ते दिल्ली एवं मुम्बई में कपूर की 3 बेटियों के परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, कपूर की पत्नी ङ्क्षबदू और बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर उन कंपनियों से जुड़ी हैं जिनमें ‘आपराधिक गतिविधियों’ का पता चला है।

Corona Virus : AIIMS से 1 हजार N-95 मास्क गायब, डॉक्टर करेंगे हड़ताल!

राणा ने कहा-600 करोड़ रुपए उधार लिए थे
राणा कपूर ने अदालत को बताया कि डी.ओ.आई.टी. अर्बन वैंचर्स कंपनी उनकी दो बेटियों राधा कपूर और रोशनी कपूर के नाम है। उन्होंने बताया कि यैस बैंक ने ‘ट्रिपल-ए’ रेटिंग वाली दीवान हाऊसिंग कंपनी को करीब 3,000 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था और बाद में डी.ओ.आई.टी. अर्बन वैंचर्स कंपनी ने दीवान हाऊसिंग से करीब 600 करोड़ रुपए उधार लिए थे। राणा कपूर ने कहा कि डी.ओ.आई.टी. अर्बन वैंचर्स अब भी कर्ज चुका रही है और वह एन.पी.ए. नहीं है।

यूपी बिजली निगम में पीएफ धोखाधड़ी तक पहुंची जांच
केंद्रीय एजैंसी कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों को कर्ज देने में राणा कपूर की भूमिका और इसके बाद उनकी पत्नी के खातों में रिश्वत की रकम डाले जाने के मामले की भी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश बिजली निगम में पी.एफ. धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले समेत अन्य अनियमितताएं भी एजैंसी की जांच के घेरे में हैं। सी.बी.आई. ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 2,267 करोड़ रुपए के कर्मचारी भविष्य निधि घोटाले की जांच हाथ में ली थी जहां बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को दीवान हाऊसिंग फाइनैंस कॉर्पोरेशन (डी.एच.एफ.एल.) में निवेश किया गया था।

Holi 2020 : रेलवे स्टेशनों पर RPF सतर्क, 450 अतिरिक्त बल तैनात

राणा ने प्रियंका गांधी से खरीदी थी राजीव की पेंटिंग
भाजपा के आई.टी. सैल प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट््वीट कर आरोप लगाया कि भारत में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से संबंध होता है। विजय माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी. चिदम्बरम तक पहुंच थी। अब वह फरार है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी के ज्वैलरी कलैक्श्न का उद्घाटन किया। 

Holi 2020 को लेकर ट्रेनों व बसों में उमड़ी कुछ ज्यादा ही भीड़

उन्होंने यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि यैस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने कुछ साल पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एम.एफ. हुसैन की राजीव गांधी के चित्र वाली पेंटिंग खरीदी थी। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘वह राजीव गांधी का चित्र था जिसे एम.एफ. हुसैन ने बनाया था। उसे दो करोड़ रुपए में बेचा गया था। 

Holi 2020 : शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा सीज, जाएंगे जेल

यह क्यों नहीं बताया गया कि उस राशि का भुगतान चैक से हुआ था और उसे आयकर फाइल करने में दर्शाया गया था?’’ उन्होंने दावा किया कि राणा कपूर और यैस बैंक अतीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले कई कार्यक्रमों का प्रायोजक रहा है। प्रधानमंत्री ने कई बार राणा कपूर की तारीफ की और उनके निमंत्रण पर गए। उन्होंने कहा कि इसका हम पूरा विवरण जारी कर रहे हैं। इस प्रकार की वाहियात राजनीति से आप (मालवीय) खुद का और अपनी पार्टी का मजाक बना रहे हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.