Sunday, Jun 04, 2023
-->
yogi-adityanath-says-bjp-will-make-government-in-karnataka

योगी आदित्यनाथ बोले- कर्नाटक में भाजपा ही बनाएगी सरकार

  • Updated on 5/12/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कर्नाटक में बढ़-चढकर चुनाव प्रचार करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी अंतर से जीतेगी और वहां सरकार बनाएगी। 

कर्नाटक चुनाव 2018: जानिए, एग्जिट पोल में क्या कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा?

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के लिए चली तीर्थयात्रियों की बस सेवा का स्वागत करने के बाद गोरखपुर पहुंचे योगी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक चुनाव में भारी अंतर से जीतेगी। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि वह सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। 

तेज प्रताप की शादी में लालू यादव के गले मिले नीतीश कुमार, बजी तालियां

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के सत्ता दुरूपयोग के बावजूद भाजपा कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री खुले आम पैसे बांटते पाए गए। वोट हासिल करने के लिए वे और भी हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन कर्नाटक की जनता ने उन्हें नकार दिया है। 

अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- अयोध्या के लिए 'वचनों' को जुमला न बनाएं

उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि कर्नाटक में भाजपा की बहुमत से जीत होगी। योगी ने कहा कि कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा हैं। वहां प्रशासन भ्रष्टाचार में शामिल है। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से कांग्रेस सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी। 

दिल्ली में CCTV मसले पर इस तरह LG बैजल पर दवाब बनाएंगे केजरीवाल

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.