नई दिल्ली/टीम डिजीटल। विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया थम गई। गाजियाबाद जनपद की 5 विधानसभा सीटों से 75 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। 10 फरवरी को चुनाव है। जिसमें अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को शहर का माहौल में चुनावों की खुशबू आसानी से सूंघी जा सकती थी। भाजपा इस दौरान हाईपर एक्टिव मोड में दिखी। शुक्रवार को सीएम योगी ने गाजियाबाद के प्रबुद्ध जनों, चिकित्सकों, उद्यमियों व कारोबारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर भाजपा शासन की खुबियां गिनवाईं। वहीं प्रत्याशी जनसंपर्क के लिए जनता के बीच पहुंचे। कहीं चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ तो नेता के दल-बदल का सिलसिला भी जारी रहा।
सीएम योगी बोले कोरोना से जनता को बचाते हुए निभाया राजधर्म सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को जनपद के प्रबुद्ध व्यक्तियों, उद्यमियों और प्रमुख व्यापारियों के साथ एक प्रयास आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए विषय पर ऑनलाइन बैठक की। शुक्रवार शाम को इस बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद के अलावा नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर आदि जिलों के भी उद्यमियों, चिकित्सकों, व्यापारियों और औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में भय मुक्त सुरक्षा का माहौल प्रदेश की जनता को मिला। पांच साल जिसके तीन साल ही प्रदेश के विकास के लिए मिले। बाकी दो साल महामारी के नाम चले गए। विषम परिस्थितियों में भी हम ना रूके, ना थके और ना झुके। साथ ही प्रदेश की जनता को महामारी के चुंगल से निकालकर अपना राजधर्म पूरा किया। निवेश को बढ़ावा मिला। हमने विकास व सुशासन, दंगा मुक्त सरकार दी है। आगे भी हम उत्तरप्रदेश को देश की नम्बर वन की इकोनॉमी में शामिल करने का काम करेंगे। इस दौरान डॉ पी एन अरोड़ा, डॉ राजकुमार पोद्दार, डॉ मधु पोद्दार, उद्यमी नीरज सिंघल, अरुण शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, प्रशांत सरैया, राजकुमार त्यागी, दीपक गुप्ता, शैली साहनी आदि गाजियाबाद से बैठक में शामिल हुए।
जनसम्पर्क के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी 10 फरवरी को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सभी प्रत्याशियों को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। समर्थन हासिल करने के लिए जनसम्पर्क जरूरी है, क्योंकि कोविड गाइडलाइंस की वजह से रैलियों और जनसभाओं पर पांबदी है। शुक्रवार को जनसम्पर्क के लिए भाजपा के शहर विधानसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कई जगहों पर जाकर जनसम्पर्क किया। पहले उन्होंने गांधीनगर में चाय की दुकान पर लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद वह अधिवक्ताओं की गोष्ठी में शामिल हुए।
भाजपा प्रत्याशी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने शुक्रवार को राजनगर आरडीसी में चुनावी कार्यालय का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ हवन पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
बसपा नेता भाजपा में हुए शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की उपस्थिति में शहर विधानसभा के वार्ड नंबर 4 से बसपा से पूर्व पार्षद अजीत सिंह भाटी ने अपने समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर अजित सिंह भाटी ने बताया कि उन्होंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। वह अपनी पूरी शक्ति और समर्थकों के साथ भाजपा के लिए चुनाव में लगेंगे।
लद्दाख : 26 जवानों को ले जा रहा सैन्य वाहन नदी में गिरा, 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 6 न्यायाधीशों के...
महबूबा ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से लगाई मारी गई टीवी अभिनेत्री के...
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Drugs on cruise case: आर्यन खान को NCB की क्लीन चिट, नहीं मिला कोई...
फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, NC का बीजेपी पर वार- 'कीमत विपक्ष...
ड्रोन महोत्सव में बोले PM मोदी- 2014 से पहले के शासन में प्रौद्योगिकी...
J&K: TV एक्ट्रेस की हत्या में शामिल दो आतंकी सहित चार को सुरक्षा बलों...
गोवाः ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने वाला पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
कुत्ते की सैर के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली कराने वाले IAS...