Saturday, Dec 09, 2023
-->
despite being sweet, this fruit is a boon for diabetic patients, it gives magical benefits.

मीठा होने के बावजूद डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है यह फल, देता है जादुई फायदे

  • Updated on 11/18/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तस्वीर में दिखाई दे रहे फल को अगर आप नहीं पहचान पाए हैं, जो बता दें कि यह अंजीर है। काजू, बादाम और अखरोट की तरह इसे खाना भी लोग काफी पसंद करते हैं। इसे आप सूखा और ताजा किसी तरह से भी खा सकते हैं। खासकर बच्चों को तो यह बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद में मीठा होने के बावजूद यह फल शुगर जैसे बीमारी में लाभदायक माना जाता है। यह ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अपने शुगर को कंट्रोल करने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। 

अंजीर के फायदे
डाइजेशन सुधारे
अंजीर पौष्टिक और शरीर को ताकत देने वाला फल है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक के साथ मैंगनीज और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह फल पेट के पाचन को मजबूत बनाता और डाइजेशन सुधारता है। 

मजबूत बनाए हड्डियां
अंजीर हड्डियों को भी मजबूत बनाता ह। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की ताकत को बनाए रखते हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसमें अंजीर आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और आप बार-बार खाना खाने से बच जाते हैं। ऐसे में आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

दिल के लिए फायदेमंद
अंजीर को दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसमें एलेक्ट्रोलाइट पोटेशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है, जो दिल की सेहत का खास ख्याल रखता है। इसके अलावा यह दिल से संबंधित कई तरह बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। 

ब्लड प्रेशर नियंत्रित 
अंजीर में पोटैशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। ड्राई अंजीर की जगह अगर आप ताता अंजीर का सेवन करने तो है इससे और ज्यादा लाभ मिलता है।
सर्दियों में घुटनों और एड़ियों के दर्द से मिलेगा छुटकारा, रामबाण साबित होंगे ये तेल

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.