Friday, Mar 24, 2023
-->
here-are-the-best-anti-aging-foods

अगर महिलाओं को चेहरे से बुढ़ापा करना है दूर, तो खाना शुरू करें ये 6 चीजें

  • Updated on 12/29/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और त्वचा की रौनक धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसका कारण खराब लाइफस्टाल है। जैसे तनाव, बढ़ती उम्र के साथ चिड़चिड़ापन, खराब डाइट की वजह से आपके चेहरे पर उम्र साफ झलकने लगता है। हालांकि, बुढ़ा होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन कुछ चीजों की मदद से हम इसे कम कर सकते हैं। 

कुछ महिलाएं चेहरे पर अपनी उम्र को छुपाने के लिए पार्लर में पैसे बर्बाद करती हैं। वह ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इस समस्या का समाधान उनके घर पर ही है। 

सबसे पहले तो हमें यह समझना जरूरी है कि हमारी स्किन, बाल और नाखूनों में केराटिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। केराटिन एक तरह का प्रोटिन है जो शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इतना ही नहीं केराटिन की किसी भी तरह के इंफेक्शन को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। अगर आप चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां या फाइन लाइन्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज ही अपने डाइट में शामिल करें यह चीजें...

गाजर
गाजर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी-8, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटैशियम, आयरन, तांबा और मैंगनीज की मात्रा अधिक होती है। इतना ही नहीं, गाजर में सबसे ज्यादा फाइबर और बीटा-कैरोटीन होता है, जो सूर्य की हानिकारक  किरणों से स्कि्न को डैमेज होने से बचाता। 

हरी पत्तेदार सब्जियां
रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करना शुरू कर दें। इसका सेवन करने से आपका एजिंग प्रोसेस स्लो हो जाएगा। इसके लिए आप पालक, बंदगोभी और लेट्स का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में केराटिन होता है। 

प्याज
प्याज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि फोलेट होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। फोलेट एक महत्वपूर्ण विटामिन है। इसके अलावा प्याज में केराटिन की मात्रा भी अधिक होती है, जो त्वचा के हेल्दी ग्रोथ के लिए सही है।

अंडा
स्किन और बालों के लिए अंडा रामबान का काम करता है। अंडे में बायोटिन होता है जिससे केराटिन का निर्माण होता है। 

शकरकंद
शकरकंद को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व हैं। शकरकंद आपके बालों को मजबूत बनाता है। 

लहसुन
लहसुन में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन सी, बी6 , मैंगनीज आदि। यह बालों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें  एन-एसिटाइलसिस्टीन नाम का एक प्लांट बेस्ड एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बालों को सूर्य की नुकसानदायक रोशनी से बचाता है। 
  
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.