Wednesday, Mar 29, 2023
-->
how to celebrate propose day

Propose Day: राशि के अनुसार करें प्रपोज, पक्का बनेगी बात

  • Updated on 2/8/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वैलेंनटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। आज 8 फरवरी को 'रोज डे' मनाया जाता है। वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए कोई एक दिन नहीं होता, लेकिन अगर आप पिछले लंबे समय से किसी को अपना हाल-ए-दिल बताना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है। वहीं अगर आप अपने पार्टनर को उनके राशी के अनुसार प्रपोज करेंगे, तो बात बन जाएगी। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि को कैसे प्रपोज करें,,,

मेष राशि
ज्योतिष के मुताबिक, अगर आप मेष राशि वाले व्यक्ति को प्रपोज करना चाहते हैं तो उन्हें लाल रंग का गुलाब या फिर रेड कलर का कोई भी गिफ्त दे सकते हैं। यकीनन आपकी बात बन जाएगी। 

वृषभ राशि
अपने क्रश को अगर आप प्रपोज डे पर व्हाइट कलर का कई ड्रेस या शोपीस देकर प्रपोज करेंगें तो उनका जवाब हां ही होगा। 

मिथुन राशि
अगर आपका प्रिय मिथुन राशि का है तो आप उन्हें पीला कलर का तोहफा दे सकते हैं। जी हां, यूलो कलर का शोपीस और फिर यूलो कलर का ड्रेस देकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। 

कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार, अगर आपके प्रिय की राशि कर्क है तो उनके लिए आप एक अच्छा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। प्रपोज डे के खास मौके पर आप अपने प्रिय को किसी रोमांटिक जगह पर से जाकर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। 

सिंह राशि
सिंह राशि वाले व्यक्ति को आप प्रपोज डे पर एक खास ट्रीटमेंट दे सकते हैं। इस जिन आप उन्हें मसाज या स्पा पार्लर से जा सकते हैं। 

कन्या राशि
ग्रीन कलर का तोहफा आपका काम बना देगा। अगर आप किसी कन्या राशि वाले को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आज आप उन्हें हरा कलर का कई भी गिफ्ट दे सकते हैं। 

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार, आप तुला राशि वाले लोगों को ब्लू कलर का कोई भी तोहफा गिफ्ट दे सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बात बन सकती है। 

वृश्चिक राशि
अगर आपका क्रश वृश्चिक राशि का है तो, आज प्रपोज डे के खास मौके पर आपका उनको गुलाब के फुल के साथ कोई तोहफा दे सकते हैं। 

धनु राशि
अगर आप धनु राशि वाले व्यक्ति को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें मूवी डेट पर ले जा सकते हैं या फिर क्रिम कलर का कोई भी तोहफा गिफ्ट कर सकते हैं। 

मकर राशि 
अगर आपका पार्टनर मकर राशि का है तो प्रपोज करने में जरा भी देर ना करें। आप उन्हें आज ही कहीं घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। 

कुंभ राशि
इस राशि वाले व्यक्ति को प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप उन्हें अच्छे से कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। 

मीन राशि
आप मीन राशि वालों को एक स्पेशल अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं। आप इस राशि वालों को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं, बात पक्का बन जाएगी। 


 

comments

.
.
.
.
.