Sunday, Oct 01, 2023
-->
mango-for-weight-loss

Mango Weight Loss: ऐसे करें आम का सेवन, कभी नहीं बढ़ेगा वजन

  • Updated on 6/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम को फलों का राजा कहा जाता है। स्वाद के साथ-साथ आम सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन कई लोगों का मानना कि आम खाने से वजन में बढ़ोतरी होती है। लेकिन यह बिल्कुल गलत है। जी हां, अगर आप सही तरीका और सही समय पर आम का सेवन करते हैं तो आपका वजह नहीं बढ़ेगा। तो चलिए आज बताते हैं कि कैसे आम खाकर आप अपना बजन रोक पाएंगे...

आम विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। एक कटे हुए आम में 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटीन, 25  ग्राम कार्ब,  22.5 ग्राम शुगर, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन C, 18% फोलेट, 10% विटामिन A और 10% विटामिन E पाया जाता है। वहीं जिन व्यक्तियों को शुगर का समस्या है, उनके लिए आम बेहद फायदेमंद है। 

कब और कैसे खाएं आम
आम को सीमित मात्रा में ही खाएं, इससे आपका वजन कम करने में सहायता मिलेगी, क्योंकि आम माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरे होते हैं 

दोपहर में खाएं आम
रात में खाना खाने के बाद अगर आप आम का सेवन करते हैं तो ये गलत है। आ को आप दोपहर में खा सकते हैं। इसका सेवन आप शाम के स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं। 

साबुत आम खाएं
मैंगो शेक या आम का जूस बनाकर ना पीएं। आम को साबुत ही खाएं। शेक बनाने से आम के  सारे फाइबर खत्म हो जाते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.