Sunday, Jun 04, 2023
-->
mango halwa ingredients

गर्मियों में जरूर ट्राई करें Mango Halwa, जो खाए बस खाता रह जाए...

  • Updated on 5/17/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गर्मियों का मौसम आते ही फलों का राजा आम सबसे पहले दिमाग में आता है। आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। मीठे आम के लाजवाब स्वाद के बारे में क्या ही कहे... काफी कम लोग ऐसे होंगे जिसे आम नहीं पसंद होगा। स्वादिष्ट के साथ-साथ आम काफी फायदेमंद भी होता है। आम कच्चे हो या पके हुए, दोनों के ही अपने अलग फायदे हैं। 

वहीं आम को काटकर खाने के अलावा लोग आम का शेक बनाकर भी पाना पसंद करते हैं जो बेहत रिफ्रेशिंग होता है। आपने मैंगे शेक या फिर मैंगो आईस्क्रीम तो खाया ही होगा लेकिन क्या कभी आम का हलवा खाया है। अगर नहीं खाया है तो एक बार इस डिश को ट्राई जरूर करें। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इस डिश को बनाते हैं...

मैंगो हल्वा सामग्री
सूजी- डेढ़ कप
आम का गूदा- 2 कप
घी- 1 कप
दूध- 1 कप
ड्राई फ्रूट्स कटे- 1 कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
मैंगो एसेंस- आवश्यकतानुसार
चीनी- स्वादानुसार 

कैसे बनाएं
इस डिश को आप आराम घर पर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पके हुए आम लेने होंगे। आम को अच्छे से छिल लें और उसके गुदा निकालकर रख लें। दूसरी तरफ गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और इसमें घी डालकर गर्म कर लें। घी जब गर्म हो जाए तो इसमें सूजी डालकर भूंज लें। जब सूजी अच्छे से भून जाए तो इसमें फौरन आम का दूध डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। 

इसे लगातार चलाते रहें ताकि जल ना जाए। अब आप इसमें चीनी और मौंगे ऐसेंस मिला दें। सबकुछ मिक्स करने के बाद अब आ लो फ्लेम पर कड़ाही को ढक दें। जब हलवा बना जाए तो इसमें केशर डालकर इसे आपने मेहमानों को सर्व करें। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.