Tuesday, Oct 03, 2023
-->

जानिए, किस अंदाज में देश के हर कोने में मनाया जाता है #MothersDay

  • Updated on 5/10/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल।  हर साल पूरी दुनिया मदर्स-डे को बड़ी धूमधाम से मनाती है। सब लोग अपनी मां को यह जताने की कोशिश करते है कि मां उनके लिए कितनी खास है और वे अपनी मां से कितना प्यार करते है। कोई इस दिन अपनी मां गिफ्ट के जरिये तो कोई अपनी मां को बाहर घुमा कर या मूवी दिखाकर सेलीब्रेट करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मदर्सडे किस देश मे और कब मनाया जाता हैं।

जल्द रिटायर होकर सुकून की जिंदगी गुजारनी है ये कदम उठाएं..

मदर्सडे ग्राफटन बेस्ट के वर्जिनिया में एना जार्विस द्वारा माताओं और मातृत्व के लिए शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने का मकसद मां को उनके प्यार और समर्पण के प्रति सम्मान देना था। यह दिन दुनिया के हर कोने में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन शुरूआत पुराने ग्रीस मे हुई थी। स्य्बेले ग्रीक देवताओ की मां थी ओर इस दिन को उनके सम्मान मे मनाया जाता था। 

इंग्लैंड में 17वीं शताब्दी मे लेंट यानि 40 दिनों के उपवास के दौरान चौथे रविवार को मदर्स-डे मनाया जाता था। इस दिन चर्च में प्रार्थना के बाद बच्चे अपने अपने घर फूल और उपहार लेकर जाते थे।

पीरियड्स में होने वाले दर्द से पता चलेगा कितना होगा लेबरपेन...

यूरोप और ब्रिटेन मे भी मां को सम्मान देने की कई परंपरायें प्रचलित है।  उसी के अंतर्गत एक खास रविवार को मातृत्व और माताओं को सम्मानित किया जाता था। जिसे मदरिंग संडे कहा जाता था।

अमेरिका मे मदर्स डे को सबसे पहले प्रोक्लाॅमेशन जुलिया होवे ने मनाया था। उनका कहना था कि  महिलाओं को राजनितिक स्तर पर अपने समाज को आकार देने को पूरा दायित्व मिलना चाहिए।

चीन में मदर्सडे  बेहद खास है और यहां मदर्स डे के दिन गुलनार के फूल सबसे ज्यादा बिकते है। 1997 में चीन मे गरीब माताओ को मदद देना निश्चित किया था। खासतौर पर उन गरीब माताओं के लिए जो ग्रामीण क्षेत्रों जैसे पश्चिम चीन में रहती हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.